राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग, जयपुर की ओर से विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के तीन विद्यालयों के लिए करोड़ों रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
इसके तहत महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बाना में रुपए 225 लाख, महात्मा गांधी राजकीय स्कूल बाड़ेला में रुपए 100.96 लाख तथा राजकीय प्राथमिक स्कूल जाटों का मोहल्ला, लिखमीसर उतरादा में रुपए 73.93 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का हृदय से आभार व्यक्त किया। विधायक सारस्वत ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र की जनता को बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध करवाने हेतु और योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।










