Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

अज्ञात वाहन व सांप के डसने से दो की मौत पढ़े पूरी खबर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 22 अगस्त 2025

1.अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

क्षेत्र के  गांव दुलचासर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत की खबर सामने आई हैं मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय पूर्णाराम पुत्र पन्नाराम नायक निवासी दुलचासर अपने गांव से गुरूवार शाम करीब 8 बजे खेत जा रहें थे। कोटासर रास्ते पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और पूर्णाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक के शव को उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात शव मोर्चरी में रखवाया गया और सुबह परिजन अस्पताल पहुंच गए है।

2.खेत मे ज़हरीले  सांप के डसने से वृद्ध किसान की मौत

क्षेत्र से आज दूसरी दुःखद खबर सामने आई हैं ।खेत में सो रहें एक वृद्ध किसान को खेत में जहरीले सांप के डँसने से    मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूबास निवासी 87 वर्षीय कोडदास पुत्र मोहनदास स्वामी अपने खेत में चारपाई पर सो रहा था। रात उसे जहरीला रेगिस्तानी सांप पैना डस गया। जिससे वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें करीब 3 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव अंतिम संस्कार के लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब