Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 अगस्त 2025

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बीकानेर से दिल्ली के बीच शुरू की गई वंदे भारत रेल सेवा के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है।उन्होंने दोनों मंत्रियों को पत्र लिखकर कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में इस वंदे भारत का ठहराव होना चाहिए। विधायक सारस्वत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से लगभग 120 गाँव सीधे जुड़े हुए हैं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, व्यापारिक गतिविधियाँ, शैक्षणिक संबंध, चिकित्सा एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यहाँ ठहराव यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। विधायक ने कहा कि इससे आमजन का समय बचेगा, व्यापार में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि माननीय रेल मंत्री इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब