Menu
तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला, वन विभाग ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर, पिकअप व आरा मशीन जब्त; 13 ठूंठ और 5 कटी खेजड़ी बरामद  |  शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद: युवक पर लाठियों से हमला कर किया बेहोश, मामला दर्ज  |  15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  | 

अभिनव सामायिक : युवाओं से लेकर वरिष्ठजनों तक ने किया आत्मचिंतन

Post BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 24 अगस्त 2025

श्रीडूंगरगढ़। पर्यूषण पर्व पर रविवार को तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से मालू भवन में अभिनव सामायिक का आयोजन हुआ। साध्वी संगीतश्रीज
और साध्वी डॉ. परमप्रभा के सान्निध्य में आयोजित इस सामूहिक साधना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।

श्रद्धालुओं ने सामायिक साधना के दौरान आत्मचिंतन, स्वाध्याय और संयम का अभ्यास कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। आयोजन में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों की विशेष भागीदारी रही।

परिषद के इस अभिनव प्रयास को समाजजनों ने सराहते हुए कहा कि यह पहल नई धर्म साधना की चेतना को जागृत करने वाली है।

कार्यक्रम के अंत में परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने साध्वियों और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब