Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

रामदेव सिंह ने जर्मनी में फहराया परचम, वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में जीते गोल्ड सहित 4 पदक

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 25 अगस्त 2025

कंवरपुरा गांव निवासी  37 वर्षीय रामदेव सिंह मील ने जर्मनी के ड्रेसडन में आयोजित 25वें वर्ल्ड ट्रांसप्लांट एथलेटिक्स गेम्स (17-23 अगस्त) में भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कुल 4 पदक अपने नाम किए, जिनमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल हैं।

रामदेव ने 30-39 आयु वर्ग में भाला फेंक (जैवलिन) ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में गोल्ड मेडल, लंबीकूद में सिल्वर, जबकि बॉल थ्रो और डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रतियोगिता में दुनिया भर के 1600 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें भारत से 57 खिलाड़ी शामिल थे। राजस्थान से 9 खिलाड़ी उतरे थे। सीकर से अकेले रामदेव ही भारतीय दल में शामिल हुए।

रामदेव सिंह सालासर एईएन कार्यालय में तकनीशियन फर्स्ट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 2012 में उनकी मां से जीवन रक्षक किडनी प्रत्यारोपण  मिला था उस समय गंभीर पेट की समस्या के कारण उनके गुर्दे फेल हो गए थे। उनके ठीक होने का सफर  बेहद कठिन था और पूरा  एक साल का समय लगा। लेकिन खेलों ने उन्हें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया खेलों के प्रति जुनूनी रामदेव ने अब तक कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और पदक भी जीते  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब