Menu
सुबह की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बिग ब्रेकिंग- श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप मचा करवाया परिसर खाली  |  5 मार्च 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  | 

26 अगस्त 2025,मंगलवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्री डूंगरगढ़ टुडे 26 अगस्त 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का  पंचांग-26.08.2025🕉️

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

देवी माता लक्ष्मी को निम्न 7 प्रकार के कार्य पसंद नहीं, अमीरों को भी कंगाल बना देती हैं।


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….26.08.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………..शरद्
मास…………………………………. भाद्रपद
पक्ष……………………………………..कृष्ण
तिथि…… तृतीया. अपरा.1.55 तक / चतुर्थी
वार………………………………… मंगलवार
नक्षत्र……….हस्त. रात्रि. 6.04* तक / चित्रा
चंद्रराशि…………… कन्या. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…….. साध्य. अपरा. 12.08 तक / शुभ करण…………………गर. अपरा. 1.55 तक
करण..वणिज.रात्रि. 2.47* तक/विष्टि(भद्रा)


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………..प्रातः 6.10.47 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.55.13 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.44.25
रात्रिमान………………………….11.15.58
चंद्रोदय………………….. 8.42.56 AM पर
चंद्रास्त……………………8.41.11 PM पर
राहुकाल..अपरा. 3.44 से 5.20 तक(अशुभ)
यमघंट….प्रातः 9.22 से 10.57 तक(अशुभ)
गुलिक.अपरा. 12.33 से 2.09 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…….मध्या.12.08 से 12.58(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल…………………………. उत्तर दिशा
दोष परिहार…… .गुड़ का सेवन कर यात्रा करें।


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल- सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न ……………… सिंह 8°29′ मघा 3 मू
सूर्य ………………. सिंह 8°51′ मघा 3 मू
चन्द्र …………….. क्या 11°13′ हस्त 1 पू
बुध ……….. कर्क 22°25′ आश्लेषा 2 डू
शुक्र ……………… कर्क 6°12′ पुष्य 1 हु
मंगल ……….. .. कन्या 17°51′ हस्त 3 ण
बृहस्पति ….. मिथुन 22°34′ पुनर्वसु 1 के
शनि * …… मीन 6°18′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * … कुम्भ 24°48′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * … सिंह 24°48′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू



✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


चंचल………….. प्रातः 9.22 से 10.57 तक
लाभ…………. पूर्वा. 10.57 से 12.33 तक
अमृत………….अपरा. 12.33 से 2.09 तक
शुभ……………..अपरा. 3.44 से 5.20 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ…………… रात्रि. 8.20 से 9.44 तक
शुभ…….. रात्रि. 11.09 से 12.33 AM तक
अमृत…रात्रि. 12.33 AM से 1.58 AM तक
चंचल…. रात्रि. 1.58 AM से 3.22 AM तक


(विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष –यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


10.20 AM तक—-हस्त—1——–पू
04.13 PM तक—-हस्त—2——–ष
11.27 PM तक—-हस्त—3——–ण
06.04 AM तक—-हस्त—4———ठ उपरांत रात्रि तक—-चित्रा—1——–पे

3/7 हाथ पर नमक लेना या देना

राशि कन्या – पाया चांदी


आज का दिन


व्रत विशेष………………. हरितालिका तीज
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष……………….. श्री वराह जयंती
दिन विशेष………………. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष….. विश्व महिला समानता दिवस
दिन विशेष………………..विश्व श्वान दिवस
पंचक…………………………..आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)….. रात्रि. 2.47* से रात्रि. पर्यंत
खगोलीय………. .वर्तमान सूर्य नक्षत्र (मघा)
नक्षत्र वाहन…………….. मंडूक.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय…………………………… नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है ।अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग….. उदयात् रात्रि. 6.04* तक


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक……………….27.08.2025
तिथि………..भाद्रपद शुक्ला चतुर्थी बुधवार
व्रत विशेष……. गणेश चतुर्थी / चतड़ा चौथ
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष……………….. श्री गणेश चतुर्थी
दिन विशेष………………. चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष…………….. राष्ट्रीय आड़ू दिवस
दिन विशेष………..राष्ट्रीय न्यायोचित दिवस
पंचक……………………….. ..आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)………………अपरा. 3.45 तक
खगोलीय…………वर्तमान सूर्य नक्षत्र (मघा)
नक्षत्र वाहन……………… मंडूक.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय…………………………… नहीं है।
सर्वा.सि.योग……………………आज नहीं है।अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………………. आज नहीं है।


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


देवी माता लक्ष्मी को निम्न 6 प्रकार के कार्य पसंद नहीं, अमीरों को भी कंगाल बना देती हैं..

1/7 कहीं आप भी तो नहीं करते ये 6 गलतियां

मां लक्ष्‍मी अगर किसी पर प्रसन्‍न हो जाएं जो रंक को राजा बनते देर नहीं लगती और अगर किसी से लक्ष्‍मीजी रूठ जाएं तो वह बड़े-बड़े अमीर लोगों को भी कंगाल बना देती हैं। शास्‍त्रों में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जो मां लक्ष्‍मी को पसंद नहीं हैं। अक्‍सर हम लोग जाने-अनजाने या फिर आलस्‍य में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो मां लक्ष्‍मी को हमसे दूर कर देती हैं। आज हम आपको ऐसी ही 6 चीजों के बारे में बता रहे हैं जो अक्‍सर लोग अज्ञानतावश कर बैठते हैं…

2/7 सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना

हमारे वेद और पुराणों में सूर्यादय से पहले नींद से जागने को सर्वश्रेष्‍ठ माना गया है। कुछ आलस्‍य के मारे सूर्योदय के बाद भी काफी देर तक सोते रहते हैं जो कि कतई अच्‍छा नहीं माना जाता। देर तक सोने वालों से मां लक्ष्‍मी कभी खुश नहीं रहतीं। वहीं कुछ लोग दिन भर आराम नहीं करते और सूर्यास्‍त के वक्‍त अक्‍सर लेट जाते हैं। यह कतई अच्‍छी आदत नहीं है। गोधूलि बेला का समय पूजापाठ का माना जाता है, इस वक्‍त सोना या फिर लेटना बहुत ही अशुभ होता है।

3/7 हाथ पर नमक लेना या देना

कुछ लोग ऐसे होते हैं कि नमक मांगने पर हाथ में देते हैं और उन्‍हें खुद भी नमक चाहिए होता है तो उसे हाथ में लेते हैं। यह आदत मां लक्ष्‍मी को कतई पसंद नहीं है। हमेशा जब भी आपसे कोई नमक मांगे तो उसे किसी पात्र में रखकर दें। हाथ में भूलकर भी किसी को नमक न दें। एक बात का और ध्‍यान रखें कि शाम के वक्‍त न ही किसी को नमक उधार दें और न ही किसी से नमक उधार लें।

4/7 जूठे मुंह पढ़ाई करना

ज्‍यादातर घरों में बच्‍चे ऐसा करते हैं कि भोजन करने के बाद हाथ नहीं धोते और मुंह का कुल्‍ला नहीं करते और यूं ही पढ़ाई करने बैठ जाते हैं। यह आदत बिल्‍कुल भी अच्‍छी नहीं है। जिन घरों में ऐसा होता है मां लक्ष्‍मी उस घर से दूर चली जाती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा न हो तो खुद भी इस नियम को मानें कि खाने के बाद हाथ और मुंह जरूर साफ करें और घर के बच्‍चों को भी यह बात बताएं। शास्‍त्रों में भी जूठे हाथ से लिखने-पढ़ने की सामग्री छूना बहुत ही गलत माना गया है।

5/7 भोजन को बीच में छोड़कर उठ जाना

अगर आप भी ऐसा करते हैं कि कोई बात याद आने पर भोजन बीच में ही छोड़कर उठ जाते हैं, तो समझ लीजिए यह एक बहुत ही बुरी आदत है। भोजन हमेशा पूरी तरह से खत्‍म करने के बाद ही उठना चाहिए नहीं तो मां लक्ष्‍मी आप से प्रसन्‍न हो जाएंगी। ऐसे लोगों के घर में कभी भी बरकत नहीं रहती जो भोजन को बीच में ही छोड़कर उठ जाते हैं। मां अन्‍नपूर्णा भी ऐसे लोगों से नाराज हो जाती हैं।

6/7 रात के समय बाल और नाखून बनाना

रात के वक्‍त बाल और नाखून काटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि रात के वक्‍त अशुभ शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं, इसलिए रात के वक्‍त बाल और नाखून काटने से आपके ऊपर गलत प्रभाव पड़ सकता है। वहीं रात मां लक्ष्‍मी भी ऐसा करने से अप्रसन्‍न होती हैं और आपके पास धन की कमी होने लगती है। इसलिए आप भी ऐसा करते हैं तो अब ऐसा करना छोड़ दीजिए।

7/7 चंदन घिसने के बाद न करें ऐसा

कुछ लोगों को देखा है कि चंदन घिसने के बाद सीधा भगवान को लगाने लगते हैं। यह अच्‍छा नहीं माना जाता है। चंदन को घिसकर पहले किसी पात्र में रख लेना चाहिए फिर भगवान को लगाना चाहिए। शास्‍त्रों में भगवान के श्रृंगार के संबंध में यही नियम बताया गया है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपके दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका मानसिक सुकून ख़त्म कर सकता है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। घर में रस्म-रिवाज़ आदि होगा। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों का लाभ लें। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक ख़ूबसूरत बदलाव से गुज़रेगा।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप उम्मीदों की दुनिया में हैं। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा फ़ायदा न उठाने दें। अपने काम में तेज़ी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीज़ों में निवेश कर सकते हैं। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपको कामकाज के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई ज़रूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात ज़रूर सुनें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज अपने स्वास्थ्य का ख़याल रखें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई आर्थिक हानि हो सकती है जिससे सारा दिन खराब हो सकता है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो
आज आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज दूसरों की सफलता को सराहकर आप उसका आनंद ले सकते हैं। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। शाम के समय सामाजिक गतिविधियाँ उससे कई बेहतर रहेंगी, जितनी आपने उम्मीद की थी। शाम ढलते-ढलते किसी के लिए कोई आकस्मिक झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने ग़लत कामों का फल मिलेगा। शहर से बाहर यात्रा ज़्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज़ से फ़ायदेमंद साबित होगी। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आपको आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। यह वह दिन है जब आपको अपनी अहम योजनाओं पर रोशनी डालने के लिए ख़ास और बड़े लोगों से मिलना चाहिए। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दुर्घटना होने की भी संभावना है इसलिए संभलकर रहें। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
अभी तक जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार पलों में से होंगे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आप लोग प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अपने दोस्तों की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको भारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएँ, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। संगी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द ग़ायब करने की क़ाबिलियत रखती हे।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे अच्छा इलाज है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में संभव । आज आपको लगेगा कि आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब