Menu
सुबह की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बिग ब्रेकिंग- श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप मचा करवाया परिसर खाली  |  5 मार्च 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  | 

28 अगस्त 2025,गुरुवार ऋषि पंचमी की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 अगस्त 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग28 अगस्त 2025

🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – शरद ॠतु
🌤️ मास – भाद्रपद
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – पंचमी शाम 05:56 तक तत्पश्चात षष्ठी
🌤️ नक्षत्र – चित्रा सुबह 08:43 तक तत्पश्चात स्वाती
🌤️ योग – शुक्ल दोपहर 01:18 तक तत्पश्चात ब्रह्म
🌤️ राहुकाल – दोपहर 02:14 से शाम 03:49 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:22
🌤️ सूर्यास्त – 06:57
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण – ऋषि पंचमी,सामा पंचमी
विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
लग्न

चोघडिया, दिन

शुभ06:15 – 07:50 शुभ रोग 07:50 – 09:26 अशुभ उद्वेग09:26 – 11:02 अशुभ चर 11:02 12:38 शुभ लाभ 12:38 14:13 शुभ अमृत 14:13 – 15:49 शुभ काल 15:49 – 17:25 अशुभ शुभ 17:25 – 19:01 शुभ

चोघडिया, रात

अमृत 19:01 20:25 शुभ चर20:25 – 21:49 शुभ रोग 21:49 – 23:14 अशुभ काल 23:14 24:38* अशुभ लाभ 24:38* शुभ26:02* उद्वेग 26:02* 27:26* अशुभ शुभ 27:26* 28:51* शुभ अमृत 28:51-30:15 शुभ (*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.

🌷 सूर्य षष्ठी 🌷
भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मोरयाई छठ का व्रत रखा जाता है। इसे मोर छठ या कुछ स्थानों पर सूर्य षष्ठी व्रत भी कहते हैं। इस बार यह व्रत 29 अगस्त, शुक्रवार को है। भविष्योत्तर पुराण के अनुसार, प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान सूर्य के निमित्त व्रत करना चाहिए। इनमें भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान, सूर्योपासना, जप एवं व्रत किया जाता है। इस दिन सूर्य पूजन, गंगा स्नान एवं दर्शन तथा पंचगव्य सेवन से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इस दिन व्रत को अलोना (नमक रहित) भोजन दिन में एक बार ही ग्रहण करना चाहिए। सूर्य पूजा में लाल फूल, गुलाल, लाल कपड़ा, लाल रंग की मिठाई आदि का विशेष महत्व है।

🌷 गणेश उत्सव 🌷
🙏🏻 मोर पंख सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण को नहीं, बल्कि सभी देवी–देवताओं को प्रिय है। इसमें नौ ग्रहों का निवास भी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र से जुड़े कुछ खास उपायों को गणेश उत्सव पर किया जाए तो पैसों के साथ ही जीवन की अन्य कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं मोर पंख से जुड़े कुछ खास आसान उपाय….
गणेश उत्सव में सिर्फ 1 मोर पंख बदल सकता है आपका भाग्य

🌷 कारगर उपाय 🌷
आपका भाग्य बदल सकता है गणेश जी को चढ़ाया हुआ एक मोरपंख
पैसों से जुड़ी प्राॅब्लम
जिन लोगों को पैसों की कमी रहती है वे पर्स में ये मोर पंख रखें।
रुके हुए काम होंगे पूरे
इस मोर पंख को हमेशा साथ रखने पर रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं।
बच्चा जिद्दी हो तो
उस बच्चे के सिर से पैर तक ये मोर पंख फिरा दें। फायदा होगा।
डरावने सपने आते हों तो
रात में डरावने सपने आते हों तो मोर पंख को सिरहाने रखकर सोएं।
नकारात्मक शक्ति
मोर पंख को घर के किसी ऐसी जगह पर रखें जहां से वो दिखाई दे तो नकारात्मकता दूर होगी।
बरकत के लिए
साउथ इस्ट में इस मोर पंख को रखने से घर में हमेशा बरकत रहेगी।
किताब में मोर पंख
इस मोर पंख को स्टूडेंट अपनी किताब में रखें तो पढ़ाई में मन लगने लगेगा।
यदि वास्तुदोष हो तो
यदि मुख्य द्वार दोष में हो तो दरवाजे के ऊपर तीन मोर पंख लगाएं।
शत्रु परेशान कर रहा हो तो
मंगलवार को मोर पंख से हनुमानजी के मस्तक पर सिंदूर से शत्रु का नाम लिखे।रात भर मोर पंख को देवस्थान पर रखें व सुबह बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

आज का राशिफ़ल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी और आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आप किसी से बेवजह के लड़ाई-झगड़े में ना पड़ें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और जिम्मेदारियों को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय के सोर्सो को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम और सहयोग के भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में टेंशन भरपूर रहेगी, क्योंकि बिजनेस में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको कोई लेनदेन बहुत ही समझदारी से करना होगा। आपके किसी सहयोगी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने के पूरे संभावना है। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें और सेहत पर आप थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। आप बिजनेस में अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपकी कार्य कुशलता बेहतर रहेगी। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलने से आपका मन भी काफी खुश रहेगा, लेकिन आपको धन संचय करने के बारे में भी प्लानिंग करनी होगी, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में पड़कर काफी धन बर्बाद करेंगे। आपकी कला-कौशल में भी निखार आएगा। आपको स्क्रीन से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जो आपके सिरदर्द को कम करेगी, लेकिन आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आपका कोई पुराना लेन-देन यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही नहीं दिखानी है। आप अपने शारीरिक समस्याओं को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके पिताजी की सेहत में गिरावट आने से परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधों में अधिक कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आपको लंबे समय बाद कहीं घूमने-फिरने जाने का मौका मिलेगा। आपकी किसी जमीन, मकान, वाहन आदि को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो उसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। जीवनसाथी का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप किसी भाई बहन से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपके मन में निराशा हो सकती है, लेकिन आप अपने हिम्मत से पीछे न हटें और अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की कोशिश करें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने विरोधियों को मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी बात से आज परिवार में बेवजह का लड़ाई झगड़ा खड़ा हो सकता है और प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे और जिससे आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। सामाजिक कामों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए कोई निवेश बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा। कामकाज में आपकी काफी रुचि रहेगी। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आप अपने घर के साथ-साथ कुछ नयी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा, जिसका असर आपके कामों पर पड़ेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है। आप अपने ऑफिस के कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो इससे आपके बॉस से आपकी बहसबाजी होने की संभावना है। किसी दूर रह गए परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम करने में भी आसानी होगी। आपके विरोधी भी आपके मित्र बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको खुशी होगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब