Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

बिजली विभाग श्रीडूंगरगढ़ द्वारा किसानों के खेतों से जबरन ट्रांसफार्मर हटाने की कार्यवाही दुभार्ग्यपूर्ण,विभाग किसान विरोधी राजनीति के भेंट चढ़ गया- डॉ विवेक माचरा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 अगस्त 2025

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों पर दमनात्मक रूप से खेतों में जाकर जबरन बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा ट्रांसफार्मर उतारा जाना बिजली विभाग की मनमानी है। युवा लीडर डॉ विवेक माचरा ने भाजपा सरकार और बिजली विभाग की किसान विरोधी नीति का विरोध करते हुए कहा है कि किसान फसल तैयार होते ही सबसे पहले बिजली के बिल भरता है लेकिन इस समय जब फसल तैयार हो रही है, बिजली विभाग के अधिकारी किसान को अपमानित करने के लिए जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का मार्ग बनाने के लिए गैर क़ानूनी रूप से ट्रांसफार्मर उतार रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा डॉ विवेक माचरा में स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत को याद दिलाते हुए कहा कि विधायक कुंभकर्णी नींद में सो और बिजली विभाग को आगे करके विधायक  और भाजपा अपनी किसान विरोधी नीतियों को पूरा करने के कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा डॉ विवेक माचरा ने बिजली विभाग के जिला स्तरीय उच्च अधिकारियों से वार्ता करके इस प्रकार की गैर क़ानूनी कार्यवाही कर रहे अधिकारियों को निलम्बित करने माँग की है क्योंकि राज्य सरकार और बिजला विभाग द्वारा किसान को बिल भुगतान करने का जो समय और राहत दी जानी होती है उन सब नियमों की ये अधिकारी अवहेलना कर रहे हैं। डॉ विवेक माचरा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 356 के तहत बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी किसान का /उपभोग का कनेक्शन नहीं काट सकता है। अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी इस का उल्लंघन करता है बिना पूर्व पंद्रह कार्यदिवस का रजिस्टर्ड नोटिस के कनेक्शन काटता है तो उसका निलंबन और विभागीय कार्यवाही तय है। 30 मार्च 2014 का माननीय न्यायालय जोधपुर का उपभोक्ता का कनेक्शन काटने और बिना पंद्रह दिन पूर्व नोटिस जारी कार्यवाही करने वाले अधिकारी आज भी अपनी बहाली के लिए न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब