श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अगस्त 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 125वें एपिसोड को रविवार को जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से सुना। विधायक ताराचंद सारस्वत ने जयपुर जाते समय अपनी गाड़ी में मोदी जी के 125 वें एपिसोड मन की बात को सुना वहीं मंडल शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी मोमासर मण्डल अध्यक्ष नरेश मोट ने अपने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना और भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में सामूहिक रूप से कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना गया। जिसमें भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं,वरिष्ठ पत्रकार तोलाराम मारू,भाजयुमो जिलाउपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनिया शहर मंत्री महेंद्र पारीक,पार्षद विक्रम सिंह, चांदरतन सेठिया,नानूराम कुचेरिया,महेंद्र सिंह,हरिशंकर पुरोहित फतेह सिंह जांगिड़,मेघाराम मेघवाल,नारायण सिंह राजपुरोहित,चांद रतन घोटिया,गोपी मेघवाल एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।













