Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

विधायक ताराचंद सारस्वत ने डिस्कॉम अध्यक्ष आरती डोगरा से की मुलाकात,क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 सितंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज जयपुर स्थित विद्युत भवन में डिस्कॉम की अध्यक्ष सुश्री आरती डोगरा से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान विधायक सारस्वत ने विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारु करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने क्षेत्र में नए जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) स्थापित करने तथा बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग रखी। साथ ही किसानों के ट्रांसफार्मर उतारने में शिथिलता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि उनकी फसलें प्रभावित न हों।

विधायक सारस्वत ने यह भी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में, आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वांगीण विकास के कार्य कर रही है।

डिस्कॉम अध्यक्ष सुश्री आरती डोगरा ने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुचारु बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब