श्रीडूंगरगढ़ टूडे 3 सितंबर 2025
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर में जुलूस निकाला जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट ने स्वयं यह निर्णय लिया है कि कमेटी के स्तर पर किसी भी डीजे का उपयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से मांग कि यदि कोई बाहर से डीजे लेकर आता है तो उसकी अनुमति न दी जाए और तुरंत कार्यवाही हो। ट्रस्ट के सदस्यों ने यह भी आग्रह किया है कि जुलूस के दौरान क्षेत्र में शराब के ठेकों को कार्यक्रम की अवधि यानी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रखा जाए। इस दौरान आरिफ चूनगर, आमिर खान, मनोज चोपदार, महबूब सोलंकी, रोशन तेली, अकबर तेली, रमज़ान बेहलीम, अकबर लुहार, साकिर चूनगर, बबलू खत्री, लियाकत तेली, साबू दीन धोबी मौजूद रहे।











