Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  | 

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता 5 स्थायी वारंट वाले फरार आरोपी को धर दबोचा कांस्टेबल पुनीत कुमार की रही सराहनीय भूमिका

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 सितंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे आरोपी को दबोचा है, जिसके खिलाफ कोर्ट से पांच स्थायी वारंट जारी थे। आरोपी कालूराम पुत्र कुम्भाराम सुथार (30) निवासी कल्याणसर, नया श्रीडूंगरगढ़ लंबे समय से पुलिस और कोर्ट से फरार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने करीब 9 साल पहले शादी के मात्र 20 दिन बाद ही अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद पारिवारिक विवाद चलते-चलते मामला फैमिली कोर्ट बीकानेर पहुंचा, जहां से पिछले तीन वर्षों से आरोपी पेशी से गायब होकर फरारी काट रहा था  पर फैमिली कोर्ट बीकानेर ने आरोपी के खिलाफ लगातार 5 स्थायी वारंट जारी किए, लेकिन वह हर बार अपनी लोकेशन बदल बदल कर  पुलिस को चकमा देता रहा पुलिस टीम – हेड कांस्टेबल भगवानाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार और कॉन्स्टेबल अभिषेक मीणा पिछले कई दिनों से इस आरोपी के पीछे लगी हुई थी। लगातार निगरानी और मजूबत ठोस रणनीति से आखिरकार टीम ने आरोपी को धर दबोच लिया।  इस कार्रवाई में कांस्टेबल पुनीत कुमार की भूमिका सराहनीय रही, जिनकी सक्रियता और मेहनत से आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा सका इस पुलिस टीम ने 15 स्थायी वारंटों को पकड़ने  में सफलता प्राप्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब