Menu
सुबह की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बिग ब्रेकिंग- श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप मचा करवाया परिसर खाली  |  5 मार्च 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  | 

सेसोमूं स्कूल में शुरू हुई 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता, 19 टीमों की खिलाड़ी छात्राएँ दिखाएंगी दमखम

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 सितंबर 2025

सेसोमूं स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग-अंडर-17 एवं अंडर-19) का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से कुल 19 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी सहायक जिला आयुक्त (गाइड) सरोज पूनिया वीर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए खेलों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होना चाहिए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अंडर-19 छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राशीसर और गीता देवी बागड़ी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नापासर के बीच खेला गया, जिसमें नापासर की टीम विजयी रही। वहीं अंडर-19 वर्ग में सेसोमूं स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लखासर के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में सेसोमूं स्कूल विजयी रहा। पहले दिन दोनों वर्गों में कई मुकाबले खेले गए।

इस प्रतियोगिता में जैन स्टोर, श्रीडूंगरगढ़ ने प्रायोजक के रूप में सहयोग देकर आयोजन को भव्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में सेसोमूं मैनेजिंग कमेटी सदस्य महावीर माली, बालकराम शर्मा, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रभारी, अभिभावक और खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब