Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

विधायक सारस्वत ने जयपुर में अतिरिक्त मुख्य सचिव से की मुलाकात, श्रीडूंगरगढ़ वृहद पेयजल परियोजना के शीघ्र कार्यादेश जारी करने की मांग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 सितंबर 2025

विधायक ताराचंद सारस्वत ने शुक्रवार को शासन सचिवालय, जयपुर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की गंभीर पेयजल समस्या पर चर्चा करते हुए बताया कि यहां अधिकांश लोग कृषि एवं पशुपालन पर निर्भर हैं और पेयजल व सिंचाई के लिए भूजल का अत्यधिक दोहन किया जाता है। परिणामस्वरूप क्षेत्र में जल स्तर 1500-1600 फीट तक पहुंच चुका है, जिससे आमजन को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संकट का सामना करना पड़ रहा है।

सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणा में स्वीकृत श्रीडूंगरगढ़ वृहद पेयजल परियोजना (जल जीवन मिशन) को विभागीय अनुमोदन मिल चुका है, किंतु अभी तक कार्यादेश जारी नहीं हुए हैं। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव से आग्रह किया कि परियोजना के कार्यादेश शीघ्र जारी किए जाएं ताकि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को नहरी मीठे जल से जोड़ा जा सके और हर घर जल योजना का लाभसमय पर आमजन तक पहुंचे।

सारस्वत ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार आमजन के हितों को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाली, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास और विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब