श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 सितंबर 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-05.09.2025🕉️
✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जाने कर्ज़ संबंधी
समस्या व उनसे जुड़े समाधान..
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक………………….05.09.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………. .शरद्
मास…………………………………. भाद्रपद
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि..त्रयोदशी. रात्रि. 3.14* तक / चतुर्दशी
वार…………………………………..शुक्रवार
नक्षत्र….. श्रवण. रात्रि. 11.38 तक / धनिष्ठा
चंद्रराशि……………. मकर. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…..शोभन. अपरा. 1.51 तक / अतिगंड करण…………….कौलव. अपरा. 3.45 तक
करण……… तैत्तिल. रात्रि. 3.14* तक / गर
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर+15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………. प्रातः 6.14.42 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.45.02 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.30.20
रात्रिमान…………………………. 11.30.02
चंद्रोदय………………….. 5.20.11 PM पर
चंद्रास्त……………………4.30.59 AM पर
राहुकाल.पूर्वा.10.56 से 12.30 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 3.37 से 5.11 तक(अशुभ)
गुलिक…..प्रातः 7.49 से 9.22 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…… मध्या.12.05 से 12.55(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल………………………… पश्चिम दिशा
दोष परिहार…….. जौ का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल- सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
लग्न ….. सिंह 18°11′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा
सूर्य …… सिंह 18°31′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा
चन्द्र ……….. मकर 13°36′ श्रवण 2 खू
बुध ^ …………. सिंह 10°34′ मघा 4 मे
शुक्र ……… कर्क 18°12′ आश्लेषा 1 डी
मंगल ……….. कन्या 24°20′ चित्रा 1 पे
बृहस्पति … मिथुन 24°22′ पुनर्वसु 2 को
शनि * ….. मीन 5°36′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ….कुम्भ 24°17′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * .. .सिंह 24°17′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
चंचल…………….प्रातः 6.15 से 7.49 तक
लाभ……………..प्रातः 7.49 से 9.22 तक
अमृत…………..प्रातः 9.22 से 10.56 तक
शुभ…………..अपरा. 12.30 से 2.04 तक
चंचल…………….सायं. 5.11 से 6.45 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ……………रात्रि. 9.38 से 11.04 तक
शुभ…रात्रि. 12.30 AM से 1.56 AM तक
अमृत…रात्रि. 1.56 AM से 3.23 AM तक
चंचल…रात्रि. 3.23 AM से 4.49 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष –यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
11.45 AM तक—–श्रवण—-2——खू
05.42 PM तक—–श्रवण—-3——खे
11.38 PM तक—–श्रवण—-4——खो
05.30 AM तक—-धनिष्ठा—-1——-गा उपरांत रात्रि तक—-धनिष्ठा—-2——-गी
राशि मकर – पाया ताम्र
आज का दिन
व्रत विशेष……………………………प्रदोष
अन्य व्रत…………………………….नहीं है।
पर्व विशेष…….श्री मद्भागवत् सप्ताह जारी
पर्व विशेष………………………….. नहीं है।
दिन विशेष……………….चातुर्मास जारी है।
दिन विशेष…………………. शिक्षक दिवस
दिन विशेष………. अंतर्राष्ट्रीय चेरिटी दिवस
पंचक………………………….आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………आज नहीं है।
खगोलीय..वर्तमान सूर्य नक्षत्र(पूर्वाफाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन…………….. महिष.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय………………………आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग….. उदयात् रात्रि. 11.38 तक अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग….रात्रि. 11.38 से रात्रि पर्यंत
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
आज दिनांक……………….. 06.9.2025
तिथि…… भाद्रपद शुक्ला चतुर्दशी शनिवार
व्रत विशेष…………………. अनंत चतुर्दशी
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष……..श्री मद्भागवत् सप्ताह जारी
पर्व विशेष………….. श्री गणपति विसर्जन
दिन विशेष………………… चातुर्मास जारी
दिन विशेष……. राष्ट्रीय पुस्तक पठन दिवस
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……. .रात्रि. 1.42 से रात्रि पर्यंत
खगोलीय..वर्तमान सूर्य नक्षत्र(पूर्वाफाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन…………….. महिष.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय…. पूफायां बुध. अपरा. 4.42 पर
सर्वा.सि.योग………………… . आज नहीं है।नहअमृ.सि.योग………………. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग…. उदयात् रात्रि. 10.56 तक
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानें कर्ज़ संबंधी.
समस्या व उनसे जुड़े समाधान..
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कब बनती है कुंडली में कर्ज़ की स्थिति.
आज के समय में जहाँ आर्थिक असंतुलन हमारी चिंता का एक मुख्य कारण है, वहीं एक दूसरी स्थिति जिसके कारण अधिकांश लोग चिंतित और परेशान रहते हैं वह है ‘कर्ज़’। धन का कर्ज़ चाहे किसी से व्यक्तिगत रूप से लिया गया हो या सरकारी लोन के रूप में, ये दोनों ही स्थितियाँ व्यक्ति के ऊपर एक बोझ के समान बनी रहती हैं।
कई बार ना चाहते हुए भी परिस्थितिवश व्यक्ति को इस कर्ज़ रुपी बोझ का सामना करना पड़ता है। वैसे तो आज के समय में अपने कार्यो की पूर्ति के लिए अधिकांश लोग कर्ज लेते हैं, परन्तु जब कर्ज़ की यह स्थिति जीवन पर्यन्त बनी रहे या बार-बार सामने आये तो वास्तव में यह भी हमारी कुंडली में बने कुछ विशेष ग्रहयोगों के कारण ही होता है।
जन्म कुंडली में ‘छठा भाव’ कर्ज का भाव माना गया है। अर्थात कुंडली का छठा भाव ही व्यक्ति के जीवन में कर्ज की स्थिति को नियंत्रित करता है। जब कुंडली के छठे भाव में कोई पाप योग बना हो या षष्ठेश ग्रह बहुत पीड़ित हो तो व्यक्ति को कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। जैसे –
यदि छठे भाव में कोई पाप ग्रह नीच राशि में बैठा हो, छठे भाव में राहु–चन्द्रमा या राहु–सूर्य के साथ होने से ग्रहण योग बन रहा हो, छठे भाव में राहु-मंगल का योग हो, छठे भाव में गुरु–चाण्डाल योग बना हो, शनि–मंगल या केतु–मंगल की युति छठे भाव में हो। तो ऐसे पाप या क्रूर योग जब कुंडली के छठे भाव में बनते हैं तो व्यक्ति को कर्ज की समस्या बहुत परेशान करती है और कर्ज को देने में बहुत समस्यायें आती हैं।
छठे भाव का स्वामी ग्रह भी जब नीच राशि में हो, अष्टम भाव में हो या बहुत पीड़ित हो तो कर्ज की समस्या होती है। इसके आलावा “मंगल” को कर्ज का नैसर्गिक नियंत्रक ग्रह माना गया है। अतः यहाँ मंगल की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि कुंडली में मंगल अपनी नीच राशि (कर्क) में हो, आठवें भाव में बैठा हो, या अन्य प्रकार से अति पीड़ित हो तो भी कर्ज की समस्या बड़ा रूप ले लेती है।
कुंडली का छठा भाव और कर्ज़ की समस्या
यदि छठे भाव में बने पाप योग पर बलि बृहस्पति की दृष्टि पड़ रही हो तो कर्ज का रीपेमेंट संघर्ष के बाद हो जाता है, या व्यक्ति को कर्ज की समस्या का समाधान मिल जाता है। परन्तु बृहस्पति की शुभ दृष्टि के अभाव में समस्या बनी रहती है। छठे भाव में पाप योग जितने अधिक होंगे उतनी समस्या अधिक होगी अतः कुंडली का छठा भाव पीड़ित होने पर लोन आदि लेने में भी बहुत सतर्कता बरतनी चाहिये।
बहुत बार व्यक्ति की कुंडली अच्छी होने पर भी व्यक्ति को कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसका कारण उस समय कुंडली में चल रही अकारक ग्रहों की दशाएं या गोचर ग्रहों का प्रभाव होता है, जिससे अस्थाई रूप से व्यक्ति उस विशेष समय काल के लिए कर्ज के बोझ से घिर जाता है। उदाहरणार्थ, अकारक षष्ठेश और द्वादश की दशा व्यक्ति कर्ज समस्या देती है।
प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में अलग-अलग ग्रह-स्थिति और अलग-अलग दशाओं के कारण व्यक्तिगत रूप से तो गहन विश्लेषण के बाद ही किसी व्यक्ति के लिए चल रही कर्ज समस्या के सरल व सटीक ज्योतिषीय उपाय निश्चित किये जा सकते हैं। अगर आप भी कर्ज़ की समस्या से परेशान हैं, और उससे जुड़ा कोई व्यक्तिगत उपाय, निवारण जानना चाहते हों या इससे जुड़े किसी सवाल का जवाब चाहिए हो तो अभी जाने-माने ज्योतिषियों से प्रश्न पूछ सकते हैं।
कर्ज़ की समस्या से निदान दिलाएंगे ये ज्योतिषीय समाधान।
1- मंगल यंत्र को घर के मंदिर में लाल वस्त्र पर स्थापित करें और प्रतिदिन इस मंत्र का एक माला जाप करें – ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।
2- यदि आप कर्ज से परेशान हैं या बार-बार कर्ज मांगना पड़ता है, तो बुधवार के दिन सवा किलो साबुत हरी मूंग उबालकर, उसमें गुड़ और घी मिलाएं। इसके बाद किसी गाय को खिलाएं। यह प्रक्रिया प्रत्येक बुधवार को करें। इस उपाय से कर्ज से शीघ्र ही मुक्ति मिलती है।
3- नियमित ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें।
4- नियमित गजेंद्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ करें
4- नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।
5- घर में पूजा स्थल पर पारद शिवलिंग एवं नंदी की स्थापना करें एवं नियमित पूजा अर्चना
करें।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आज का दिन ऐसी चीज़ों को ख़रीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी क़ीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप ख़ुद को ख़ास महसूस करेंगे। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। वैवाहिक जीवन के लिहाज़़ से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुज़ारने की योजना बनाएँ।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आपके दोस्त या सहकर्मी का स्वार्थी बर्ताव आपका मानसिक सुकून ख़त्म कर सकता है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ग़ौर करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएँ। आप आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इसका अनुभव आज आप करेंगे।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज कुछ अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक़्त में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपकी लशारीरिक व्यायाम और वज़न घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में फ़ायदेमंद साबित होंगी। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी ज़िंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की ज़रूरत है। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ रस्म के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपके पास ख़ुद के लिए पर्याप्त समय होगा, तो मौक़े का फ़ायदा उठाएँ और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएँ। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। शादीशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफ़ी वग़ैरह दें। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। रात को ऑफिस से घर आते वक्त आज आपको सावधानी से वाहन चलाना चाहिए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है और कई दिनों के लिए आप बीमार पड़ सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज के दिन आपके लिए आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। अगर आप विदेशों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही उपयोग करना सीख लें। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज आपकी मुस्कान बेमानी है क्योंकि आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। करिअर में तरक़्क़ी के लिए नयी क्षमताएँ विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपका डर आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख़यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को ख़त्म कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज किसी करीबी दोस्त की मदद से कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आज का दिन रोमांच से भरपूर होने की पूरी संभावना है। जो नए संपर्क आप आज बनाएंगे, वे आपके करिअर को एक नयी तेज़ी देंगे। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


