Menu
संकट चतुर्थी पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने गौवंश को हरी सब्जी खिलाकर की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील सिद्ध बने आईएएस,बढ़ाया क्षेत्र का मान, पढ़े पूरी खबर  |  पालनहार योजना के लाभार्थियों को करवाना होगा वार्षिक सत्यापन श्रीडूंगरगढ़ में 110 बच्चों का सत्यापन बाकी  |  तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला, वन विभाग ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर, पिकअप व आरा मशीन जब्त; 13 ठूंठ और 5 कटी खेजड़ी बरामद  | 

6 सितंबर 2025, शनिवार अन्नत चतुर्दशी,तोलियासर भैरव मेला, गणपति विर्सजन आज देखें आज का पंचांग व राशिफल सहित अन्य जानकारियां पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 सितंबर 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-6 सितंबर 2025🕉️

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️


आज विशेष

इस वर्ष का अनंत चतुर्दशी व्रत 6.09.2025 शनिवार को है,जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….06.09.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………..शरद्
मास…………………………………. भाद्रपद
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि….चतुर्दशी. रात्रि. 1.42* तक / पूर्णिमा
वार…………………………………..शनिवार
नक्षत्र.. धनिष्ठा. रात्रि. 10.56 तक/ शतभिषा
चंद्रराशि……मकर. पर्वा. 11.21 तक / कुंभ
योग…. अतिगंड. पूर्वा. 11.50 तक / सुकर्मा करण…………………गर. अपरा. 2.31 तक
करण..वणिज.रात्रि. 1.42* तक/विष्टि(भद्रा)


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूचना


सूर्योदय…………………. प्रातः 6.15.05 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.43.59 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.28.54
रात्रिमान………………………….11.31.28
चंद्रोदय………………….. 5.58.19 PM पर
चंद्रास्त……………………5.33.22 AM पर
राहुकाल. प्रातः 9.22 से 10.56 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 2.03 से 3.37 तक(अशुभ)
गुलिक…..प्रातः 6.15 से 7.49 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…… मध्या.12.05 से 12.55(शुभ)
पंचक………………..प्रातः 11.21 पर प्रारंभ
हवन मुहूर्त…………………….. .आज नहीं है
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार……उड़द का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न …….सिंह 19°4′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा
सूर्य …..सिंह 19°29′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा
चन्द्र …………मकर 27°6′ धनिष्ठा 2 गी
बुध ^ ………… .सिंह 12°30′ मघा 4 मे
शुक्र …….. कर्क 19°25′ आश्लेषा 1 डी
मंगल ……….. कन्या 24°59′ चित्रा 1 पे
बृहस्पति …मिथुन 24°33′ पुनर्वसु 2 को
शनि * …. मीन 5°32′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ….कुम्भ 24°13′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * … सिंह 24°13′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू



✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


शुभ……………..प्रातः 7.49 से 9.22 तक
चंचल………..अपरा. 12.30 से 2.03 तक
लाभ…………..अपरा. 2.03 से 3.37 तक
अमृत………….अपरा. 3.37 से 5.10 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ……….सायं-रात्रि. 6.44 से 8.10 तक
शुभ…………….रात्रि. 9.37 से 11.03 तक
अमृत…..रात्रि. 11.03 से 12.30 AM तक
चंचल..रात्रि.12.30 AM से 1.56 AM तक
लाभ….रात्रि. 4.49 AM से 6.15 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


11.21 AM तक—–धनिष्ठा—–2——-गी

_राशि मकर – पाया ताम्र


05.03 PM तक——धनिष्ठा—-3——–गू
10.56 PM तक——धनिष्ठा—-4——–गे
04.39 AM तक—-शतभिषा—-1——-गो उपरांत रात्रि तक—-शतभिषा—-2——-सा

_राशि कुंभ – पाया ताम्र


आज का दिन


व्रत विशेष…………………. अनंत चतुर्दशी
अन्य व्रत……………………………. नहीं है
पर्व विशेष……..श्री मद्भागवत् सप्ताह जारी
पर्व विशेष………….. श्री गणपति विसर्जन
दिन विशेष………………… चातुर्मास जारी
दिन विशेष……. राष्ट्रीय पुस्तक पठन दिवस
पंचक…………….पूर्वाह्न 11.21 पर प्रारंभ
विष्टि(भद्रा)……..रात्रि. 1.42 से रात्रि पर्यंत
खगोलीय..वर्तमान सूर्य नक्षत्र(पूर्वाफाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन…………….. महिष.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय….. पूफायां बुध. अपरा. 4.42 पर
सर्वा.सि.योग…………………..आज नहीं है नहअमृ.सि.योग……………… आज नहीं है सिद्ध रवियोग…. उदयात् रात्रि. 10.56 तक


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक……………….. 07.9.2025
तिथि…….. भाद्रपद शुक्ला पूर्णिमा रविवार
व्रत विशेष…………………………. पूर्णिमा
अन्य व्रत………………………….. .नहीं है
पर्व विशेष……श्री मद्भागवत् सप्ताह संपूर्ण
दिन विशेष………………… चातुर्मास जारी
दिन विशेष…….. महालय श्राद्ध पक्ष प्रारंभ
दिन विशेष…………………..पूर्णिमा श्राद्ध
दिन विशेष…चंद्रग्रहण रात्रि(भारत में मान्य)
दिन विशेष…..कुमारीणां संध्या पूजा प्रारंभ
दिन विशेष……….. विश्व स्वच्छ वायु दिवस
पंचक……………………………… जारी है
विष्टि(भद्रा)……………अपरा. 12.44 तक
खगोलीय..वर्तमान सूर्य नक्षत्र(पूर्वाफाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन…………….. महिष.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय…………………………… नहीं है
सर्वा.सि.योग………………… आज नहीं है नहअमृ.सि.योग……………….आज नहीं है सिद्ध रवियोग………………… आज नहीं है


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


इस वर्ष का अनंत चतुर्दशी व्रत 6.09.2025 शनिवार को है,जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का बड़ा महत्व है। इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का बड़ा महत्व है। इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। इस पावन दिन लोग व्रत रखते हैं, व्रत कथा पढ़ते हैं और अनंत सूत्र पीला धागा बांधते हैं। जिसमें चौदह गांठे होती हैं। ज्योतिषों के अनुसार अनंत सूत्र की चौदह गाठें भूलोक, भुवलोक, स्वलोक, महलोक, जनलोक, तपोलोक, ब्रह्मलोक, अतल, वितल, सतल, रसातल, तलातल, महातल, और पताल लोक का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता है कि पूजा के बाद महिलाओं को बाएं हाथ की बाजू में अनंत सूत्र बांधना चाहिए। वहीं, पुरुषों को दाएं हाथ के बाजू में अनंत सूत्र बाधना चाहिए। रक्षासूत्र पहनते समय ‘ऊँ अनंताय नमः’ मंत्र का जाप कर सकते हैं।

व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी- इस दिन व्रत रखने और श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। धन-धान्य, सुख-संपदा और संतान आदि की कामना के लिए भी यह व्रत किया जाता है।

चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – सितम्बर 06, 2025 को 03:12 ए एम बजे

चतुर्दशी तिथि समाप्त – सितम्बर 07, 2025 को 01:41 ए एम बजे

अनंत चतुर्दशी पूजा मुहूर्त – 06:02 ए एम से 01:41 ए एम, सितम्बर 07

अवधि – 19 घण्टे 39 मिनट्स

पूजा विधि- अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह जल्दी उठें। स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहनें। घर के मंदिर को साफ करें। पूजा स्थल पर धातु या मिट्टी का कलश स्थापित करें। सभी देवी-देवताओं का स्मारण करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद एक छोटी चौकी पर लाल या पीले वस्त्र बिछाएं। विष्णुजी के शेषनाग स्वरूप की प्रतिमा स्थापित करें। विष्णु जी को 14 गांठों वाला रक्षासूत्र अर्पित करें। 14 गांठों में 14 देवताओं का स्थान माना जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु के 14 रूपों का पूजन होता है। अनंत सूत्र को षोडषोपचार पूजन करें। इसके बाद तिल, घी , मेवा और खीर से हवन करें। हवन के बाद दान-पुण्य के काम करें। इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना भी शुभ होता है। साथ ही केले के पेड़ का पूजन भी किया जाता है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था उसका फायदा आज आपको फायदा मिल सकता है। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम् को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। आपकी खूबियां आज लोगों को बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था। आज आप फ़ोटोग्राफ़ी करके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतरीन यादें संजो सकते हैं; अपने कैमरे का सदुपयोग करना बिलकुल न भूलें।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। चंद्र की स्थिति की वजह से आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। अगर आपको धन संचय करके रखना है तो अपने जीवनसाथी या माता पिता से इस बारे में बात करें। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है। अपने प्रिय को याद करना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि सितारे बता रहे हैं कि आज की मुलाक़ात में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपकी पुरानी परियोजनाओं की सफलता आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का कारण बन सकती है। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। अकर्मण्यता पतन की जड़ है; ध्यान व योगाभ्यास करके आप इस जड़ता को दूर भगा सकते हैं।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्यक्तिगत संबंधों का इस्तेमाल करना आपके जीवनसाथी को नाराज़ कर सकता है। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे- लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आप मानें या न मानें, आपके आस-पास कोई बड़े ग़ौर से आपको देख रहा है और आपको एक आदर्श मानता है। इसलिए ऐसे काम करें, जो क़ाबिले-तारीफ़ हों और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएँ। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। खुशी आपके अंदर ही छुपी है आज बस आपको अपने अंदर झांकने की जरुरत है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, संभव है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आज के दिन आप किसी क़ुदरती ख़ूबसूरती से ख़ुद को सराबोर महसूस करेंगे। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। ठंडा पानी पीना आज आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगां। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जाएगा। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। दिन अच्छा हैै आज आपका प्रिय आपकी किसी बात पर खिलखिलाकर हंसेगा।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप लोगों धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शौकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। आज लोगों के बीच आप खुद को अकेला महसूस करेंगे।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है। ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना असंभव है। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे अच्छी दवा है। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफ़ी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफ़ी अच्छा भी महसूस करेंगे।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। समस्याओं को दिमाग़ से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो – सिर्फ़ प्यार हो। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज कुछ अतीत के ग़लत फ़ैसले मानसिक अशान्ति और क्लेश की वजह बनेंगे। आप ख़ुद को अकेला पाएंगे और सही-ग़लत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। दूसरों की सलाह लें। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैसा होगी। दिन को ख़ास बनाने के लिए शाम को परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने जाएँ। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है। सकारात्मक सोच ज़िंदगी में ग़ज़ब का जादू कर सकती है – कोई प्रेरणादायी पुस्तक पढ़ना या फ़िल्म देखना आज के दिन बढ़िया रहेगा।


🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄


अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब