Menu
नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  | 

अणुव्रत समिति की हुई बैठक लिए निर्णय उद्बोधन सप्ताह की सौंपी जिम्मेदारियां,चौरडिया का हुआ सम्मान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 सितंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अणुव्रत समिति द्वारा सक्रियता के साथ आचार्यश्री तुलसी द्वारा प्रदत अुणव्रत सिद्धांतों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके लिए आगामी 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सात दिवसीय अणुव्रत उदबोधन सप्ताह में विभिन्न विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इन कार्यक्रमों की तैयारी के लिए रविवार को स्थानीय अणुव्रत समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष सुमति कुमार पारख की अध्यक्षता में कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। उपमंत्री संजय पारीक ने बताया कि बैठक में उद्बोधन सप्ताह के दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव दिवस पर सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया एवं इसके प्रभारी का जिम्मा विमल भाटी एवं अंजू देवी पारख को दिया गया। इसी प्रकार अहिंसा दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने एवं प्रभारी का जिम्मा मनोज गुंसाई व मनीष नौलखा को दिया गया, अणुव्रत प्रेरणा दिवस पर ब्राईट फ्यूचर स्कूल में सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों की संगोष्ठी आयोजित करने व प्रभारी का जिम्मा प्रमोद शर्मा व अशोक झाबक को, पर्यावरण शुद्धि दिवस पर पौधारोपण करने एवं जिम्मा संजय पारीक व अशोक बैद को, नशा मुक्ति दिवस पर रैली आयोजित करने एवं जिम्मा विक्रम मालू को, अनुशासन दिवस पर प्रबुद्धजनों की संगोष्ठि आयोजित करने एवं जिम्मा केएल जैन व तुलसीराम चौरडिया को, जीवन विज्ञान दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों को सामूहिक जीवन विज्ञान प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्णय लिया गया एवं जिम्मा राजीव श्रीवास्तव व कुंभाराम घिंटाला को दिया गया। पूरे सप्ताह के संयोजक एवं सह संयोजक का जिम्मा सत्यनारायण स्वामी एवं चमन श्रीमाल को दिया गया। इस दौरान संस्था को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कार्यसमिति सदस्यों द्वारा सहयोग देने, शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं से सहयोग लेने का निर्णय भी किया गया। इस मौके पर अणुव्रत सर्किल के सौंदर्यकरण पर चर्चा की गई एवं अभी तक किए गए कार्यों के बारे में बताया गया। बैठक में विभिन्न दिवस की जिम्मेदारी लेने वाले अणुव्रत समिति सदस्यों के साथ संरक्षक विजयराज सेठिया, करणीसिंह बाना, शुभकरण पारीक विशाल स्वामी भी मौजूद रहे।

नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष चुने जाने पर चौरडिया का सम्मान

कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता एवं अणुव्रत समिति के संरक्षक तुलसीराम चौरडिया के कस्बे की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर अणुव्रत समिति की कार्यकारिणी बैठक में उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर चौरडिया को साफा एवं शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया एवं सभी अणुव्रत सदस्यों ने नागरिक विकास परिषद में उनके सफल कार्यकाल की कामना की। चौरडिया ने आभार जताते हुए नागरिक विकास परिषद के सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने की योजना के बारे में बताया एवं सभी से सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब