श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 सितंबर 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सोमवार को जिले के गंगानगर आरएसएलडीसी कौशल प्रशिक्षण केंद्र, CH.HDS सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी राय जानी तथा कपड़े से तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया।उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी किस प्रकार और बेहतर हो सकते हैं, इस विषय पर भी विस्तृत से चर्चा की गई। इस अवसर पर सूरतगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों ने समाज के गणमान्य लोगो के साथ जन संवाद किया इस दौरान कार्यक्रम में श्रीगंगानगर भाजपा जिला अध्यक्ष सरदार सरपाल मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश जांगिड़, सुभाष राजोतिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।















