श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 सितंबर 2025
गौशाला के भामाशाह चेन्नई प्रवासी नंद किशोर सुथार देशनोक, परम गौ भक्त भामाशाह रामेश्वर लाल सुथार दुलचासर हाल मुंबई, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली हाल बड़ोदरा, गुप्त दान दाता गोहाटी के द्वारा सामूहिक रूप से गौ माताओं को गुड़ का पावन भोग लगाकर गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। भामाशाह गोलोक वासी दिवंगत भंवर लाल जोशी गंगा शहर के पितृ पक्ष श्राद्ध पर गौसेवा की सेवा। भामाशाह पुत्र राजेन्द्र कुमार जोशी, ओम प्रकाश जोशी गंगा शहर ने अपने दिवंगत पिता भंवर लाल की आत्म शांति हेतु विशाल मुंग चूरी का भंडारा गो ग्रास के रूप में गौवंश को समर्पित कर आत्म शांति की कामना की। गोशाला कमेटी ने स्वर्गीय भंवर लाल जोशी आत्म शांति की कामना करते हुए कहा कि दिवंगत भंवर लाल जोशी ने गोशाला विकास एवं गौसेवा के विकास के अथक प्रयास किया।



