श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 सितंबर 2025
कस्बें के नेहरू पार्क कालुबास के पास स्तिथ सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय के 2006 में कक्षा 10 बैच के विधार्थियों ने बुधवार को अपने गुरुजनों का सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद लिया। विद्यार्थीयो ने बैंड बाजे के साथ अपने गुरुजनों का स्वागत किया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की नींव रखने वाले दिवंगत मदनलाल चूरा एंव धनपतराय चूरा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके और गुरु वंदना से हुई गुरुजन इस मान सम्मान से गदगद हो गए और गुरु और शिष्य के रिश्ते की गहराई को समझाया और अपने पुराने शिष्यों को देख कर भाव विभोर हो गए। इस मिलन समारोह में 2006 के छात्र-छात्राएं शामिल हुए जिनमे कोई आज फौजी देश मे सेवा कर रहा हैओ। कोई बैंक मैनेजर, कोई, सीए, कोई इंजीनियर कोई प्रधानाचार्य, तो कोई सुप्रसिद्ध गायक कलाकार बन चुका है। सभी शिष्यों ने शाला में आज अपने गुरुजनों के सामने एक साधारण दरी पर बैठकर अपने पुराने दिनों की याद ताजा की। कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्राए लाइव जुड़ी जो इस कार्यक्रम में शामिल नही हो पाई उन्होंने अपनी भावनाएं सांझा की। गुरुजनों ने इस कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की और सभी शिष्यों को आगे बढ़ने की और सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हुए आर्शीवाद दिया।




















