Menu
15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

TSS में कल 11 सितंबर को सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक रहेगा पेट सम्बंधित निःशुल्क परामर्श शिविर

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 सितंबर 2025

तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल, श्रीडूंगरगढ़ में गुरुवार को निःशुल्क पेट, आंत एवं लीवर रोग जांच व परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।

प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में दिल्ली के फोर्टिस जैसे बड़े अस्पतालों में सेवाएं दे चुके बीकानेर के प्रख्यात गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनिल खत्री मरीजों का परामर्श देंगे।

उन्होंने बताया कि लगातार गैस बनना, पेट दर्द, अपच, पीलिया, दस्त, कब्ज, खून की उल्टी जैसी दिक्कतों या लीवर से जुड़ी परेशानियों से पीड़ित मरीज यहां अपनी जांच करा सकते हैं।

शिविर का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
 स्थान: तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, श्रीडूंगरगढ़

संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि यह शिविर अम्बिका शारदा झुनझुनवाला फाउंडेशन, कोलकाता के आर्थिक सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक रोगियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब