Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

वरिष्ठ नागरिकों और संस्थाओं का होगा सम्मान, 18 सितंबर तक भेज सकेंगे आवेदन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 सितंबर 2025

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 1 अक्टूबर को जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। इसमें ऐसे वरिष्ठ नागरिकों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वृद्ध कल्याण, सामाजिक, सांस्कृतिक, कला, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एल. डी. पंवार ने बताया कि इच्छुक वरिष्ठ नागरिक और संस्थाएं सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, संपर्क सूत्र, पूर्व में मिले सम्मान (जिला/राज्य/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर) और किए गए उल्लेखनीय कार्यों का पूरा विवरण देना होगा।

आवेदन 18 सितंबर तक कार्यालय समय में संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बीकानेर में जमा कराए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब