श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 सितंबर 2025
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मानवीय चेहरा दिखाते हुए पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आयी है। थाना अधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की और पूरे थाना स्टाफ के साथ मिलकर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए थाना स्टाफ ने कुल 38,100 रूपए की सहायता राशि एकत्रित की और संस्था के सदस्यों को सौंप दी है। बता देवें क्षेत्र में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता एकत्र की जा रही है। ये सहायता ट्रस्ट के सेवादार पंजाब ले जाकर पीड़ितो की मदद करेंगे। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि यह सहयोग पीड़ित परिवारों के लिए एक बड़ी राहत होगी और उनके लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। इस पहल के लिए ट्रस्ट के सदस्यों ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना का आभार जताया व उनके सेवा कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

