श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 सितंबर 2025
रविवार को रघुकुल राजपूत सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ की ओर से छात्रावास प्रांगण में भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर क्षेत्र की 221 प्रतिभाओं को शिक्षा, खेल, राजकीय सेवा, उच्च शिक्षा और सामाजिक योगदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई।
प्रतिभाओं का हुआ मान सम्मान।
10वीं व 12वीं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं, खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का व सरकारी नौकरियों में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मंच पर राजकीय सेवा में चयनित 32 युवाओं का, कक्षा 10 की 45 प्रतिभाएं, कक्षा 12 की 90 प्रतिभाएं, खेलों में नेशनल एवं स्टेट खेल चुके 21 खिलाड़ियों, उच्च शिक्षा में 11 प्रतिभाओं, विभिन्न विशेष प्रतिभावान युवाओं सहित कुल 221 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
मंच पर जुटे दिग्गज हुआ सम्मान
मंच पर विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, कर्णप्रताप सिंह, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, कल्याणसिंह, शेरसिंह, भंवरसिंह, नत्थूसिंह, राजवीरसिंह, रतनसिंह मंच पर मौजूद रहें। गांव गांव से राजपूत समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। महिला शक्ति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बड़ी संख्या में बालिकाओं व मातृशक्ति की मौजूदगी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। मंच पर मौजूद रहें सभी अतिथियों का साफा, शॉल पहना कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मंच पर नेताओं ने कहा
राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत संख्या बल है, इसलिए समाज को हमेशा संगठित रहना चाहिए और अपनी जड़ों से जुड़ाव बनाए रखना चाहिए।
न्यांगली ने बालिकाओं की प्रतिभाओं को सराहते हुए युवाओं से शिक्षा, राजनीति और समाज सेवा सभी क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान किया। सुथार ने कहा कि राजपूत समाज हमेशा अग्रणी भूमिका में रहा है और युवाओं को प्रेरित करते रहना चाहिए।विधायक ताराचंद सारस्वत समाज की गतिशीलता के लिए ऐसे सार्थक आयोजन किए जाने की बात कही।
दानदाताओं ने की घोषणा भूमि आवंटन की मांग
श्रीरघुकुल राजपूत छात्रावास के भवन निर्माण के लिए दानदाताओं ने बढ़चढ़ कर सहयोग दिया।राठौड़ ने भवन निर्माण में 5 लाख 1 हजार रूपए की राशि सहयोग की घोषणा की। झंझेऊ के भंवरसिंह तंवर ने भवन निर्माण के लिए 11 लाख, छैलूसिंह टाइगर पुलंदसर ने भी 11 लाख रूपए की राशि दी। छात्रावास समिति के अध्यक्ष कल्याणसिंह केऊ, रतनसिंह केऊ ने पांच पांच लाख रूपए की सहयोग राशि दी। वहीं पुदंलसर के ज्ञानसिंह शेखावत की स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा तथा महेंद्रसिंह तंवर बिग्गा द्वारा एक एक कमरा निर्माण की घोषणा की गई। समारोह में विक्रमसिंह पंवार ने 1,21000 रूपए, पृथ्वीसिंह राठौड़ द्वारा 1,01,000 रूपए, धर्मास के उम्मेद सिंह ने एक लाख रूपए की राशि छात्रावास निर्माण में सहयोग स्वरूप सौंपी। दानदाता रामसिंह झंझेऊ, रघुवीरसिंह चंद्रावत जोधासर, रेवंतसिंह शेखावत श्रीडूंगरगढ़, पन्नेसिंह पुंदलसर, रिछपालसिंह बेजासर, मालसिंह पुंदलसर, जगमालसिंह बीदावत, प्रतापसिंह कितासर, रणजीतसिंह जालबसर, गणेशसिंह चौहान लिखमीसर, विक्रमसिंह राठौड़ कल्याणसर नया, भीष्म शर्मा ने 51-51 हजार की राशि सौंपी। इसी के साथ समारोह में 21 व 11 हजार की भी अनेक दानदाताओं द्वारा सहयोग राशि दी गई। मंच से राजपूत समाज के भवन के लिए भूमि आवंटन की मांग की स्थानीय नेताओं से की गई।
ये रहे मौजूद
समारोह के सफल आयोजन में राजपूत समाज के अनेक युवा सक्रिय रहें। इसमें कार्यक्रम संयोजक पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह झंझेऊ, पंचायत समिति सदस्य नत्थूसिंह दुलचासर, विक्रमसिंह सत्तासर, भंवरसिंह चंद्रावत, रणवीर सिंह सेरूणा, पृथ्वीसिंह केऊ, दीपसिंह झंझेऊ, राम सिह झंझेऊ, रघुवीरसिंह चंद्रावत जोधासर, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, महेंद्रसिंह झंझेऊ, महेंद्रसिंह तंवर, अशोक सिंह मिंगसरिया, महेंद्र राजपूत, पन्ने सिंह, इंद्रसिंह पुन्दलसर, राजेन्द्र सिंह पुंदलसर, रिछपालसिंह, रणवीरसिंह रामसरा, विजय सिंह, भागीरथ सिंह धर्मास, गोपाल सिंह झंझेऊ, जगमालसिंह इंदपालसर, प्रतापसिंह कीतासर, करणीसिंह कोटड़िया, रणजीतसिंह जालबसर, पप्पूसिंह कीकासर, चैनसिंह झंझेऊ, नत्थूसिंह जोधासर, गणेशसिंह लिखमीसर, विशालसिंह, देवीसिंह, रामसिंह नोसरिया, जगमालसिंह, हड़मानसिंह डेलवा, कानसिंह, महावीर सिंह, श्रवण सिंह जालबसर, विक्रमसिंह राजेडू़, उपेंद्रसिंह पुंदलसर, बजरंगसिंह मिंगसरिया, भैरूसिंह जाखासर, सोहनसिंह झंझेऊ, भगवंतसिंह कोटासर, लक्ष्मणसिंह झंझेऊ, मोतीसिंह, ओमसिंह मोमासर, रामसिंह चंद्रावत, महावीरसिंह जोधासर, मदनसिंह राठौड़ लखासर, मदनसिंह अर्जुनसिंह, उपसरपंच मांगुसिंह जोधासर, ओमपाल सिंह जोधासर सहित श्रीरघुकुल राजपूत सेवा संस्थान कार्यकारिणी सदस्य व छात्रावास के सहयोगी उपस्थित रहें।
मंच का संचालन व आभार
एडवोकेट भरतसिंह सेरूणा ने प्रारंभ से लेकर आजतक के निर्माण कार्यों एवं संस्थान का परिचय प्रस्तुत किया। रघुकुल सेवा संस्थान अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अगरसिंह कोटासर व यशवंतसिंह मिंगसरिया ने किया।




















