Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

सीएम से मिला गोस्वामी समाज का प्रतिनिधि मंडल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टूडे 17 सितंबर 2025

मंगलवार को मुख्यमत्री निवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से दशनाम गोस्वामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मठ-मंदिर की डोली भूमि में पुजारियों का नाम दर्ज करने, समाधि स्थलों पर पट्टे जारी करने, उनकी सुरक्षा हेतु चारदीवारी निर्माण, पुजारियों को डोली भूमि पर सभी अधिकार (विक्रय के अतिरिक्त) जैसे कृषि कनेक्शन व फसल तुलवाई की सुविधाएं देने, डोली भूमि की जमाबंदी में पुजारियों के वारिसों का नाम दर्ज करने तथा जयपुर में समाज के छात्रावास हेतु भूमि आवंटित करने जैसी प्रमुख मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे, जिनमें समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बाबूलाल भारती, युवा प्रांताध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी श्रीडूंगरगढ़, मूर्तिकार महावीर भारती ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष मगागिरी, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एडवोकेट नामगिरी, अजमेर से एडवोकेट गजेन्द्र पुरी एवं जयपुर से गणेश पुरी शामिल रहे।

समाज द्वारा मुख्यमंत्री को शिव प्रतिमा भेंट की गई और पारंपरिक शॉल-साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब