Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओं संघर्ष समिति का धरना  40 वें दिन भी जारी रहा,धरना स्थल पर गूंजे भक्ति भजन, हुआ हनुमान चालीसा पाठ  |  तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित हुआ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम,एनजीओ मीट में हुई सार्थक चर्चा, विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने लिया भाग, किया सम्मान  |  हर क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में  |  किसानों के लिए खास खबर उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी  |  बस से उतारने पर नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से की मारपीट व गाली- गलौज छीने ₹2180, दी बस जलाने व जान से मारने की धमकी मामला दर्ज।  | 

रीड़ी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में पौधारोपण कर, लिया संरक्षण का संकल्प

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 सितंबर 2025

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील पर “हरियालो राजस्थान” महाअभियान के तहत आज  क्षेत्र के गांव  रिड़ी के  महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय  मे एक पेड़ माँ के नाम अभियान 2.0 के अंतर्गत पौधारोपण का आयोजन किया गया प्राचार्य मक्खन लाल मीणा ने बताया कि  इस दौरान विभिन्न प्रकार के छायादर पौधे लगाए गए। प्राचार्य ने एक पेड़ माँ के नाम लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब हम मां के नाम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम धरती को भी मातृत्व का सम्मान दे रहे होते हैं। उन्होंने सभी से पेड़ लगाने की अपील की। इस दौरान  मक्खनलाल मीणा, शंकरलाल गोदारा, प्रदीप स्वामी अब्दुल वासिद, ईश्वर राम भार्गव , नरसीराम शर्मा  सामाजिक कार्यकर्ता पुरनाथ सिद्ध सहित विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। प्राचार्य मक्खनलाल मीणा ने  सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब