Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

गांव कितासर में ग्राम सेवा शिविर आयोजित विधायक सारस्वत रहे उपस्थित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्राम सेवा शिविर अभियान के तहत आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कितासर में शिविर आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक विधायक सारस्वत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण कर रहे हैं।

अपने संबोधन में विधायक सारस्वत ने कहा कि प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गांव, ढाणी और शहर तक निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है।

शिविर में सरपंच,उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब