श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 सितंबर 2025
श्राद्ध पक्ष के दौरान अपने स्व पिता पुनमचंद सुथार के श्राद्ध पर सुपुत्र आसुराम एवं मांगीलाल सुथार निवासी दुलचासर ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की गौमाताओं एवं गोवंश को खल, मुंग चूरी तथा गुड़ का पावन भोग लगाकर ₹1100/-की पावन राशि भी समर्पित की हैं। सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं अपने पितरों व पूर्वजों के निमित्त श्री मति सुधा धर्मपत्नी महावीर प्रसाद पेड़िवाल निवासी जयमलसर प्रवासी कटक के द्वारा गौशाला की गौ माताओं को खल, मुंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा का भोग लगवाया और ₹3100/-की पावन राशि भी समर्पित कि। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त कर मंगल कामना की ।











