श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 सितंबर 2025
श्रीडूंगरगढ़। युवा ही संगठन के प्राण है एवं महात्मा गांधी के सपनों का साम्प्रदायिक सदभाव वाले भारत का निर्माण करने में ये युवा ही अपनी भूमिका निभाएगें। यह बात युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब एवं प्रदेशाध्यक्ष्ज्ञ अभिमन्यु पुनियां, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर शुरा ने कही और मौका था श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र क्षेत्र के सैंकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके बीकानेर जाते हुए किए गए अभिनंदन समारोह का। यहां नेशनल हाईवे पर युथ कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बाना सहित कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को साफा पहनाया एवं माल्यापर्ण किया। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आए प्रदेश प्रभारी विकास, सहप्रभारी कपिल देसाई, ज्ञानेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष भंवरलाल कुकणा, शहर जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी राहुल खान का भी स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान बाना एवं गोदारा के साथ जगराम बाना, मदन लाल नैण, तुलसीराम जाखड़, गणपत जाखड़, शंकर डेलू, बाबुलाल सिंवल, भादर भाम्भूं, बीरबल सांई, राकेश जाखड़, शंकर सायच, गोल्डन तंवर, गणेश खिलेरी, बाबुलाल गोदारा, मामराज भारी, श्रीराम बगडिया, तेजाराम सियाग, किशन धतरवाल, खियांराम गोदारा, लालचंद गोदारा, पवन गोदारा, हेतराम गोदारा, सुरेश गोदारा, मुकेश सुथार, ओमप्रकाश गोदारा, रामजीवन नैण, विकी प्रजापत, मोहसन खान, गोपाल तर्ड, धानु खान, मुनीराम खिलेरी, रोहित गुर्जर, तिलोक बाना, राहुल वाल्मिकी, मुकेश खिलेरी, राजपाल डेलू, हेतराम डेलू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी के जयकारे लगाए एवं पार्टी को मजबुत करने के लिए जन-जन में पार्टी विचारधारा का प्रसार करने का संकल्प लिया।
















