श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 सितंबर 2025
श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल के पास स्थित बालिका विद्यालय में आज शुक्रवार को शहर चलो अभियान के तहत कैंप आयोजित किया गया है। इस कैंप में आज वार्ड संख्या 4, 5, 6 और 7 के वार्डवासियों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। कैंप में पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा सहित क्षेत्रीय पार्षदगण, नगर पालिका के सभी विभागों के कर्मचारी एवं विभिन्न अधिकारी मौजूद है। मौके पर वार्डवासी में कैंप में पहुंच रहे है और उन्होंने अपनी समस्याएं दर्ज करवाईं, जिनका संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा त्वरित समाधान किया जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कैंप के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। पौधारोपण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हर व्यक्ति को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
जनकल्याणकारी गतिविधियां
कैंप में जनकल्याणकारी पहल के तहत गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मातृ-शक्ति के सम्मान व स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश दिया गया। पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि नगर पालिका इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक वार्ड की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इन कैंपों में भाग लेने की अपील भी की।










