श्री डूंगरगढ़ टुडे 19 सितंबर 2025
राज्यपाल की मंजूरी के बाद नगरपालिका के 40 वार्डों का पुनर्सीमांकन फाइनल हो गया है। इसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। अब आगामी चुनाव इन्हीं नई सीमाओं के आधार पर होंगे।
नगरपालिका के लगभग सभी वार्डों की सीमाएं बदली गई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि परिसीमन भाजपा के लिए अनुकूल बनाया गया है, हालांकि प्रशासन ने इसे नियम अनुसार बताया है।
अब मतदाता और प्रत्याशी दोनों को नई सीमाओं के हिसाब से अपनी रणनीति तय करनी होगी।









