Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  8 मार्च 2026,रविवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओं संघर्ष समिति का धरना  40 वें दिन भी जारी रहा,धरना स्थल पर गूंजे भक्ति भजन, हुआ हनुमान चालीसा पाठ  |  तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित हुआ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम,एनजीओ मीट में हुई सार्थक चर्चा, विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने लिया भाग, किया सम्मान  |  हर क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में  | 

श्रीडूंगरगढ़ में 22 सितंबर को सजेगा खाटू श्याम का भव्य दरबार, होगा श्याम संकीर्तन, प्रसिद्ध कलाकार देंगे बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 सितंबर 2025

श्याम भक्तों के लिए ये खास खबर श्याम आयोजन से जुड़ी आई है। लखदातार ग्रुप द्वारा कस्बे के कालूबास स्थित पारासर मंदिर के पास  22 सितंबर सोमवार को खाटूश्याम श्री श्याम  विशाल संकीर्तन  आयोजित किया जाएगा। श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा के आह्वान के साथ आयोजित इस हो रहे इस कार्यक्रम में बाबा का भव्य सजीव दरबार फुलों से सजाया जाएगा। इस मौके पर बाबा के भजनों के साथ साथ विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती की जाएगी। जिसमे पावन आशीर्वाद मानवेंद्र सिंह चौहान (मंत्री श्री श्याम मन्दिर कमेटी खाटूश्यामजी) का रहेगा  आयोजन में प्रसिद्ध श्याम भजन गायक आयुष सोमाणी (जयपुर) मुरली पारीक (नोखा)  प्रेम शर्मा (लक्ष्मणगढ़) व शिवम रावल इंदौर  भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजक मंडल के सदस्यों  ने बताया कि भव्य श्याम कीर्तन रात 8:15 बजे से शुरू होगा व आयोजन को लेकर  भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई है। आयोजन का लाइव प्रसारण A to Z SRI DUNGARGARH  यूट्यूब चैनल पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब