Menu
नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  | 

2027 में श्रीडूंगरगढ़ पधारेंगे आचार्य महाश्रमण,जैन समाज में हर्ष की लहर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के जैन धर्मावलंबियों पर महत्ती कृपा करते हुए जैनाचार्य आचार्य महाश्रमण ने श्रीडूंगरगढ़ पधारने की घोषणा की है।

श्रीडूंगरगढ़ से 70 सदस्यीय एक दल अहमदाबाद आचार्य महाश्रमण के दर्शनों के लिए 19 सितम्बर को रवाना हुआ। 20 सितम्बर को आचार्य महाश्रमण के दर्शन करते हुए सकल जैन समाज श्रीडूंगरगढ़ की ओर से वरिष्ठ श्रावक भीखमचन्द पुगलिया ने आचार्य महाश्रमण से श्रीडूंगरगढ़ को अपनी पावन पदरज से पवित्र करने की भावपूर्ण अर्ज की।

श्रीडूंगरगढ़ के इस 70 सदस्यीय दल के साथ लगभग 400 से अधिक श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी इस अर्ज में जुड़ गए जो अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, मुम्बई, सूरत सहित देश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे थे। सभी ने एक स्वर में आचार्य के समक्ष “गुरुवर गिरिगढ़ से म्हे तो लेवण आया जी” गीतिका की मार्मिक प्रस्तुति दी।

मीडिया प्रवक्ता राजू हीरावत ने बताया कि आचार्य महाश्रमण ने श्रीडूंगरगढ़ श्रावक- श्राविका समाज की भावना का सम्मान करते हुए फरमाया कि ” सन 2027 में लाडनूँ के मर्यादा महोत्सव के बाद सरदारशहर जाते समय श्रीडूंगरगढ़ आने का भाव है।”

आचार्य महाश्रमण की इस घोषणा के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ निवासियों सहित प्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी एक दूसरे को मोबाइल के माध्यम से इसकी जानकारी देते नजर आए।

इस दौरान राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया, सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, जतनलाल पुगलिया, राजकुमार पुगलिया, माणक चन्द डागा, छतरमल बोथरा, विजयराज सेठिया, झीणकार देवी बोथरा, शांता पुगलिया, महेंद्र कुमार मालू, कान्ति कुमार पुगलिया और मनोज डागा सहित सैंकड़ों श्रावक- श्राविकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब