श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 सितंबर 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-21.09.2025🕉️
✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
पितृपक्ष में पितर प्रसन्नार्थ किया जाने वाला मंत्र
जाप एवं स्तोत्र परिचय/अवश्य करना चाहिये
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक……………….. .21.09.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………. .शरद्
मास…………………………………. आश्विन
पक्ष…………………………………….. कृष्ण
तिथि. अमावस्या.रात्रि.1.24* तक / प्रतिपदा
वार…………………………………. .रविवार
नक्षत्र… पू.फाल्गु. प्रातः 9.32 तक /उ.फाल्गु
चंद्रराशि….. सिंह. अपरा. 3.58 तक / कन्या
योग………….शुभ. रात्रि. 7.52 तक / शुक्ल करण………… चतुष्पद. अपरा. 12.46 तक
करण…. नाग. रात्रि. 1.24* तक / किंस्तुघ्न
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………. प्रातः 6.20.44 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.27.45 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 12.07.00
रात्रिमान………………………….11.53.22
चंद्रास्त………………….. 6.13.15 PM पर
चंद्रोदय………………….. 6.34.45 AM पर
राहुकाल..अपरा. 4.57 से 6.28 तक(अशुभ)
यमघंट..अपरा. 12.24 से 1.55 तक(अशुभ)
गुलिक… .प्रातः 3.26 से 4.57 (शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.12.00 से 12.48(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त………………………….. आज है।
दिशाशूल………………………. पश्चिम दिशा
दोष परिहार……. घी का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
लग्न …… कन्या 3°45′ उत्तर फाल्गुनी 3 पा
सूर्य ……… कन्या 4°6′ उत्तर फाल्गुनी 3 पा
चन्द्र ……….. सिंह 25°1′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू
बुध ^ ………….. . कन्या 10°25′ हस्त 1 पू
शुक्र ……………….. सिंह 7°38′ मघा 3 मू
मंगल ………………. तुला 4°56′ चित्रा 4 री
बृहस्पति ……. मिथुन 26°55′ पुनर्वसु 3 हा
शनि * ……… मीन 4°24′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * …….. कुम्भ 23°26′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
केतु * ……. सिंह 23°26′ पूर्व फाल्गुनी 4 टू
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
चंचल…………… प्रातः 7.52 से 9.23 तक
लाभ………….. प्रातः 9.23 से 10.53 तक
अमृत…………पूर्वा. 10.53 से 12.24 तक
शुभ…………….अपरा. 1.55 से 3.26 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ……….सायं-रात्रि. 6.28 से 7.57 तक
अमृत……………रात्रि. 7.57 से 9.26 तक
चंचल………….रात्रि. 9.26 से 10.55 तक
लाभ…रात्रि. 1.54 AM से 3.23 AM तक
शुभ….रात्रि. 4.52 AM से 6.21 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
09.32 AM तक—पू.फाल्गु—-4———टू
03.58 PM तक—उ.फाल्गु.—1———-टे
राशि सिंह – पाया रजत्_
10.24 PM तक—उ.फाल्गु—-2——–टो
04.53 AM तक—उ.फाल्गु—-3———प उपरांत रात्रि तक—उ.फाल्गु—-4———पी
राशि कन्या – पाया रजत्
आज का दिन
व्रत विशेष…………………………… नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष…………………. चातुर्मास जारी
दिन विशेष………………. विश्व शांति दिवस
दिन विशेष………… विश्व अल्माइजर दिवस
दिन विशेष……….. देवपितृ कार्य अमावस्या
दिन विशेष…………महालय श्राद्ध पक्ष पूर्ण
श्राद्ध विशेष……. सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध
श्राद्ध विशेष….स्नान दान तर्पण कार्य विशेष
दिन विशेष…………………………. नहीं है।
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………….आज नहीं है।
खगोलीय…. वर्तमान सूर्य नक्षत्र(उ.फाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन……………… जंबूक.वर्षा (नेष्ट)
खगोलीय….. खंडग्रास सूर्य ग्रहण विदेशों में
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग……………….. . .. आज नहीं
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
आज दिनांक………………… 22.9.2025
तिथि……. आश्विन शुक्ला प्रतिपदा सोमवार
व्रत विशेष……. शारदीय नवरात्रि/व्रत प्रारंभ
नवरात्रि विशेष………..नवरात्रि घट स्थापना
नवरात्रि विशेष.नवरात्रि प्रथम(शैलपुत्री पूजा)
अन्य व्रत………………………………नहीं है।
पर्व विशेष… श्री अग्रसेन जयंती (5149 वीं)
दिन विशेष…………………..चातुर्मास जारी
दिन विशेष………. .विश्व राईनो(गेंडा) दिवस
श्राद्ध विशेष………………. .. मातामह श्राद्ध
दिन विशेष………………………… . नहीं है।
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………. आज नहीं है।
खगोलीय…. वर्तमान सूर्य नक्षत्र(उ.फाल्गुनी)
नक्षत्र वाहन……………… जंबूक.वर्षा (नेष्ट)
खगोलीय…. .तुलायां भानु रात्रि. 11.49 पर
खगोलीय…. रवि दक्षिण गोलीय गति प्रारंभ
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है। अमृ.सि.योग…………………. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग……………………..आज नहीं
✴️आज की विहैशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
पितृपक्ष में पितर प्रसन्नार्थ किया जाने वाला मंत्र
जाप एवं स्तोत्र परिचय/अवश्य करना चाहिये
आज मै आपको पितृ पक्ष में करने वाले मंत्र ओर स्तोत्र के बारे में बता रहा हूं । आजकल पितृपक्ष चल रहा रहा है आज समापन का दिन जिन जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है उन्हे ये मंत्र जाप ओर स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए, विशेष रूप से पितृ अमावस्या के दिन..
क्युकी बिना पितरों को प्रसन्न किया कोई काम सिद्ध नहीं होते।बहुत बड़ा लेख ना लिखकर मै सिर्फ आपको जो महत्वपूर्ण जानकारी है वो ही दूंगा मेरे अनुसार ये मंत्र जाप हर किसी को करना चाहिए ताकि उसके और उसके परिवार पर पितरों की कृपा हमेशा बनी रहे।
पितृ स्मरण मंत्र
ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च |
नमः स्वधायै स्वाहायै नित्यमेव नमोऽस्तुते ||
इस मंत्र का रोज सुबह शाम लगातार तीन- तीन बार जाप करने से पितृ खुश होते है।इस मंत्र का जाप हर रोज जब पूजा करे तो देव – देवी के पूजन के बाद जरुर करे।
इस मंत्र का आप पितृ पक्ष में अनुष्ठान कर सकते है इसमें आप संकल्प लेकर इस मंत्र का जाप शुरू करे ओर अमावस्या के दिन गाय के शुद्ध देसी घी, तिल,गुड की आहुति के द्वारा दशांश हवन ,तर्पण , मार्जन ओर ब्रह्मण भोज करवाए।अगर आप हवन नहीं कर सकते तो दशांश द्विगुणित जाप भी कर सकते है।
रूचि कृत पितृ स्तोत्र
रुचिरुवाच
अर्चितनाममूर्त्तानां पितृणां दीप्ततेजसां |
नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्यतेजसां ||
इन्द्रादीनां च नेतारो दक्षमारीचयोस्तथा |
सप्तर्षीणां तथान्येषां ताँ नमस्यामि कामदान ||
मन्वादीनां मुनीन्द्राणां सूर्याचन्द्रमसोस्तथा |
ताँ नमस्यामहं सर्वान पितृनप्सूदधावपि ||
नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा |
द्यावापृथिव्योश्च तथा नमस्यामि कृताञ्जलिः ||
देवर्षीणां जनितॄंश्च सर्वलोकनमस्कृतान |
अक्षय्यस्य सदा द्दातृन नमस्येहं कृताञ्जलिः ||
प्रजापतेः कश्यपाय सोमाय वरुणाय च |
योगेश्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृताञ्जलिः ||
नमोगणेभ्यः सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु |
स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुसे ||
सोमाधारान पितृगणान योगमूर्त्तिधरांस्तथा |
नमस्यामि तथा सोमं पितरं जागतामहम ||
अग्निरूपांस्तथैवान्यान नमस्यामि पितॄनहम |
अग्नीषोममयं विश्वं यत एतदशेषतः ||
ये तु तेजसि ये चैते सोमसूर्याग्निमूर्तयः |
जगत्स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्मस्वरुपिणः ||
तेभ्योऽखिलेभ्यो योगिभ्यः पितृभ्यो यतमानसः |
नमो नमो नमस्ते में प्रसीदन्तु स्वधाभुजः ||
हिंदी में अनुवाद ओर अर्थ
रूचि की इस स्तुति करने पर पितर दशो दिशाओ में से प्रकाशित पुंज में से बाहर निकलकर प्रसन्न हुए | रूचि ने जो चन्दन-पुष्प अर्पण किये थे उसी को धारणकर पितर प्रकट हुए | तब रुचिने फिर से पितरो को दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार किया | तब उसने पितरो को कहा की ब्रह्माजी ने मुझे सृष्टि के विस्तार करने को कहा है इसलिए आप मुझे उत्तम श्रेष्ठ पत्नी प्राप्त हो ऐसा आशीर्वाद दो | जिससे दिव्यसंतान की उत्पत्ति हो सके |
तब पितरो ने कहा यही समय तुम्हे उत्तम पत्नी की प्राप्ति होगी | उसके गर्भ से तुम्हे मनु संज्ञक उत्तम पुत्र की प्राप्ति होगी | तीन्हो लोको में वे तुम्हारे ही नाम से रौच्य नाम से प्रसिद्द होगा |
पितरो ने कहा : जो मनुष्य इस स्तोत्र का पाठ करेंगे हम उसे मनोवांछित भोग और उत्तम फल प्रदान करेंगे | जो निरोगी रहना चाहता हो-धन-पुत्रको प्राप्त करना चाहता हो वो सदैव इस स्तुति से हमें प्रसन्न करे | यह स्तोत्र हमें प्रसन्न करनेवाला है | जो श्राद्ध में भोजन करनेवाले ब्राह्मण के सामने खड़ेहोकर भक्तिपूर्वक इस स्तोत्र का पाठ करेगा उसके वहा हम निश्चय ही उपस्थित हो कर हमारे लिए किये हुए श्राद्ध को हम ग्रहण करेंगे |
जहा पर श्राद्ध में इस स्तोत्र का पाठ किया जाता है वहा हम लोगो को बारह वर्षोतक बने रहनी वाली तृप्ति करने में समर्थ होता है |
यह स्तोत्र हेमंत ऋतु में श्राद्ध के अवसर पर सुनाने से हमें बारह वर्षोतक तृप्ति प्रदान करता है,
इसी प्रकार शिशिर ऋतु में हमें चौबीस वर्षो तक तृप्ति प्रदान करता है
वसंत ऋतु में हमें सोलह वर्षो तक तृप्ति प्रदान करता है
ग्रीष्मऋतु में भी सोलह वर्षो तक तृप्ति प्रदान करता है
वर्षाऋतु में किया हुआ यह स्तोत्र का पाठ हमे अक्षय तृप्ति प्रदान करता है
शरत्काल में किया हुआ इसका पाठ हमें पंद्रह वर्षो तक तृप्ति प्रदान करता है
जिस घर में यह स्तोत्र लिखकर रखा जाता है वहा हम श्राद्ध के समय में उपस्थित हो जाते है
श्राद्ध में ब्राह्मणो को भोजन करवाते समय इस स्तोत्र को अवश्य पढ़ना चाहिए यह हमें पुष्टि प्रदान करता है |
ये स्तोत्र आप नित्य पाठ करे १५ दिन तक पितृ जरुर खुश होने ओर आपको जरुर आशीर्वाद देंगे।
ओर अंत में एक साधारण सा उपाय दे रही है हर रोज सुबह चांदी के पात्र में जल ओर दोनों तरह के तिल मिश्रित करके पीपल जी को पितृ गायत्री मंत्र का जाप करते हुए जल अर्पित करे।
आप सभी पर अपने पितरों का आशीर्वाद हमेशा बना रहे इसी प्राथना के साथ नमस्कार।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज ख़ुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएँ। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत ख़तरनाक साबित हो सकती है। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख़याल है, आपको तनाव दे सकती है। कोई पौधा लगाएँ। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। प्यार से बढ़कर कोई अहसास नहीं, आपको भी अपने संगी को कुछ ऐसी बातें बोलनी चाहिए जिससे उनका विश्वास आपमें बढ़े और प्यार को नई ऊंचाई प्राप्त हो।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ़ से ज़्यादा सहयोग नहीं होगा। अगर कोई छोटा व्यक्ति भी आपको सलाह दे तो उसे सुनें क्योंकि कई बार छोटे लोगों से आपको जीवन को जीने की बड़ी सीख मिल जाती है।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। संभव है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात कि इच्छा न करें कि वे आपके मुताबिक़ काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीक़ा बदलकर पहल करें। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्नेह को दिखलाने का अपना महत्व है और इस चीज़ का अनुभव आज आप करेंगे। आज के भाग-दौड़ भरे दौर में हम अपने परिवार को कम समय ही दे पाते हैं। लेकिन परिवार के साथ बेहतरीन पल गुज़ारने का यह अक अच्छा मौक़ा है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमाग़ी बोझ से छुटकारा मिलेगा। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ समय बिताएँ। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आप कुछ समय अपने व्यक्तित्व को निखारने में लगा सकते हैं, क्योंकि आकर्षक व्यक्तित्व का आत्म-निर्माण में अहम योगदान होता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है – मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होना संभव। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। आपके मन में आज अपने किसी खास को लेकर निराशा रहेगी।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना रिश्ता विकसित करें। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। हालाँकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि बातें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। आपके प्रिय का डांवाडोल मिज़ाज आपको परेशान कर सकता है। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि बातें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। दिवास्वप्न देखना इतना भी बुरा नहीं है – बशर्ते इसके माध्यम से आप कुछ रचनात्मक विचार हासिल कर सकें तो। ऐसा आज आप कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास समय का अभाव नहीं होगा।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं।। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल ज़रूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह संभव है। आज आपके जोशीले अंदाज से आपके सहकर्मी आपसे आकर्षित हो सकते हैं।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना संंभव है। आज अपने घर की छत में लेटकर खुले आसमान को निहारना आपको अच्छा लगेगा। आज आपके पास इसके लिए पर्याप्त समय होगा।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।




