Menu
15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  |  श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  6 मार्च 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

जुंजाला धाम और खरनाल दर्शन करने गए दर्शनार्थियों की बस में की तोडफ़ोड़, गौशाला कर्मचारियों पर दुव्र्यवहार व हाथापाई करने का आरोप देखें वारयल वीडियो

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 सितंबर 2025

जुंजाला धाम और खरनाल दर्शन करने गए श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कई ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार व हाथापाई करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आरएलपी के युवा नेता विवेक माचरा ने अपनी फेसबुक पेज पर घटनाक्रम के बारे में अवगत करवाते हुए कार्रवाही की मांग की है।

माचरा ने लिखा- ‘तथाकथित बॉस बनकर घूम रहे नागौर गौशाला के प्रबंधक को चेतावनी है कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों से जुंजाला धाम और खरनाल दर्शन के लिए आए हमारी माताओं-बहनों की सवारी बस पर गौशाला कार्मिकों ने जो तोडफ़ोड़ की है, उसका जवाब लेने के लिए तैयार रहना।’

माचरा ने आगे लिखा- ‘श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों से जुंजाला धाम और खरनाल दर्शन करने गए भक्तों के साथ नागौर गौशाला कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार और गौशाला के अंदर से कर्मियों को बुलाकर हाथापाई की गई, जो असहनीय और निंदनीय है।’

माचरा ने लिखा- सभ्य समाज में इस प्रकार की घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। दूरभाष पर युवा साथियों द्वारा सूचना मिलने पर मैं तत्काल दोषियों पर कार्रवाई की मांग करता हूं।’

देखें वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/19TeCJ5ZLv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब