Menu
नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  | 

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की नव अध्यक्ष सुमन नाहटा श्रीडूंगरगढ़ पहुंची पहली बार हुआ स्वागत

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 सितंबर 2025

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की नव मनोनीत अध्यक्ष सुमन जी नाहटा मंगलवार को पहली बार मंगलवार को पहली बार अपनी कार्य समिति बहनों के  श्रीडूंगरगढ़ पहुँचीं। स्थानीय सेवा केंद्र मालू भवन में उन्होंने साध्वी संगीतश्री,  डॉ. साध्वी परमप्रभा सहित साध्वीवृन्द का आशीर्वाद लिया।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष बनने के बाद सुमन नाहटा का  श्रीडूंगरगढ़ मे उनका प्रथम आगमन रहा  इस अवसर पर उनका और कार्यसमिति का माल्यार्पण व जैन दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

तेरापंथ सभा के मंत्री श्री प्रदीप पुगलिया व तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री  पीयूष बोथरा ने भी जैन दुपट्टा के द्वारा सभी समागत बहनों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मंजू बोथरा, मंत्री अंबिका डागा, परामर्शक श्रीमती दीपमाला डागा,प्रचार प्रचार मंत्री संगीता  बोथरा व कार्य समिति सदस्य मंजुला जी बरमेचा आदि उपस्थित रहे। सुमन नाहटा ने सभी का आभार जताया ।सभी बहनों ने अध्यक्ष के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा नवगठित टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। सुमन नाहटा ने भी महिला मंडल टीम को कर्मठता व सजगता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब