श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 सितंबर 2025
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (बुधवार को छोडकर) नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। लेकिन श्रीडूंगरगढ़ मे वंदे भारत ट्रेन का ठहराव नहीं रखा। वंदे भारत ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ मे करवाने के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत तथा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने प्रयास किया। रेल मंत्री तथा तथा केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी समय-समय पर पत्र देकर वन्दे भारत ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ मे करवाने की मांग की गई। विधायक सारस्वतर ने भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए रेल सेवा विस्तार हेतु बहुत प्रयास किए। रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू व रेलसेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के मंत्री विनोद गिरी गुसाई ने भी केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम को पत्र लिखा। 23 सितम्बर 2025 को रेलसेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू मंत्री विनोद गिरी गुसाई ने सर्किट हाउस बीकानेर मे केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।मंत्री को ज्ञापन देकर वार्ता में बताया कि वन्दे भारत ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ मे नही है। बीकानेर जिले में अन्य किसी स्थान पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं है। जबकि चुरू जिले में तीन स्टेशन रतनगढ़ चुरू सादुलपुर में इस ट्रेन का ठहराव है। बीकानेर से रतनगढ़ की दूरी 140 किमी है।बीच मे ठहराव नहीं है जबकि चुरू जिले में मात्र 40 किमी के बाद ठहराव रखा है। जिस प्रकार आपने बीकानेर सियालदा दुरंतो एक्सप्रेस का बिना जंक्शन श्रीडूंगरगढ़ मे यात्रियों के हित को देखते हुए ठहराव करवाया था। इसी प्रकार वन्दे भारत ट्रेन का श्रीडूंगरगढ़ मे ठहराव सुनिश्चित किया जाए। सभी बातों क़ो मंत्री ने बहुत ध्यान पूर्वक सुनकर तत्काल संबंधित अधिकारियों व अन्य से वार्ता कर श्रीडूंगरगढ़ मे ठहराव सुनिश्चित करने का कहा। इसके बाद रेलसेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम के निजी सचिव तेजाराम जी ने फोन कर बताया कि वंदे भारत ट्रेन का श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव के आदेश जारी जारी हो गए है।। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी ने अलग से भी एक ज्ञापन सौंपा जिसमें भी वन्दे भारत ट्रेन के श्रीडूंगरगढ़ मे ठहराव की मांग।रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तोलाराम मारू व मंत्री विनोद गिरी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को माला पहनाकर एंव गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया रेलसेवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष तोलाराम ने श्रीडूंगरगढ़ में वदे भारत के ठहराव के लिए प्रयास करने वालो का आभार जताया इसके साथ ही उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व विधायक सारस्वत का भी आभार व्यक्त किया। सांसद व केंद्रीय मंत्री ने तोलाराम मारू के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी भी ली। अध्यक्ष तोलाराम मारू ने बताया कि वन्दे भारत ट्रेन के श्री डूंगरगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत सत्कार किया जायेगा।
