श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 सितंबर 2025
राउमावि आड़सर में बुधवार को खिलाड़ी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग के सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में 3 बालिकाओं का राज्य स्तर पर खेलने के लिए चयन हुआ है। पीटीआई सुनीता, दल प्रभारी बिंदु, सह प्रभारी परमेश्वर लखारा का सम्मान किया गया। प्राचार्य पवनकुमार शर्मा ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए निरंतर खेल अभ्यास करने की बात कही।उन्होंने बताया कि कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी इस विद्यालय की दो बालिकाएँ पूरे ब्लॉक के सरकारी विद्यालयों में टॉप रही थी,जिन्हें हिंदी दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा जयपुर में सम्मानित किया गया था इनके सम्मान में भव्य समारोह रखा जाएगा। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा व सभी बच्चों ने भी खिलाड़ी बालिकाओं को बधाई दी।











