श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 सितंबर 2025
रा.उ.मा.वि. सुरजनसर में 69वीं जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होने पर विद्यालय प्रांगण में उनका सम्मान किया गया। 14 वर्षीय छात्र वर्ग की टीम बीकानेर जिले में उपविजेता रही। इसी प्रकार 17 वर्षीय छात्र वर्ग से 4 छात्र तथा 17 वर्षीय छात्रा वर्ग से 2 छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में इतना, पार्वती, गणेश, राधेश्याम, सोनू और सुनील के नाम प्रमुख हैं।आज इन 6 विद्यार्थियों को राज्यस्तरीय केम्प में भेज गया है।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश, टीम प्रभारी बनवारी लाल प्रजापत, ईश्वर सिंह राठौड़, सुमित्रा ज्याणी सहित खिलाड़ियों का फूलमालाओं से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सज्जन कुमार सुखारिया , सरपंच ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व सरपंच तुलछीराम शर्मा, SMC अध्यक्ष खींवकरण शर्मा,मनोज कुमार सोनी,लक्ष्मीनारायण शर्मा, नोपाराम डुडी, मुन्नी राम शर्मा व विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को पुरस्कार व 25000 सहयोग राशि प्रदान की |
सरपंच ओम प्रकाश ने बच्चों का भविष्य में इसी प्रकार से खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने लिए प्रेरित किया व प्रधानाचार्य सज्जन कुमार ने कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि इतने सारे बच्चे राष्ट्रीय खेल में चयनित हुए है | कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार लखारा ने किया ।












