Menu
पालनहार योजना के लाभार्थियों को करवाना होगा वार्षिक सत्यापन श्रीडूंगरगढ़ में 110 बच्चों का सत्यापन बाकी  |  तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला, वन विभाग ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर, पिकअप व आरा मशीन जब्त; 13 ठूंठ और 5 कटी खेजड़ी बरामद  |  शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद: युवक पर लाठियों से हमला कर किया बेहोश, मामला दर्ज  |  15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह। एक लाख रुपए की राशि की जायेगी अर्पित।  |  भागीरथ ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत।  | 

गैस चूल्हा चालू करते ही भभक पड़ी आग, झुलसे व्यक्ति को किया रेफर

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 सितंबर 2025

गैस चूल्हे का बटन चालू रह जाने से निकलने वाली गैस घातक साबित हो जाती है। छोटी सी लापरवाही या यूं कहे भूल जान पर बन आती है। गुरुवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के एक मंदिर की रसोई में दूध गर्म करने के बाद गैस चूल्हे का बटन चालू रह गया। इस दौरान एक कर्मचारी रसोई में आया और गैस चालू करने के लिए लाइटर चलाया। इतने में गैस भभक कर जल उठी और कर्मचारी 45 वर्षीय नेमसिंह पुत्र धन्नेसिंह निवासी आड़सर बास इससे बुरी तरह से झुलस गया। घायल का चेहरा, हाथ व पैर आग की चपेट में आ गए। नेमसिंह को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब