Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ : कांग्रेस की प्रदेश महासचिव बनीं अंजू पारख, समाज ने किया सम्मान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 सितंबर 2025

जैन समाज की कार्यसमिति सदस्य अंजू पारख को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश महासचिव बनाया है। इस मौके पर गुरुवार को सेवा केंद्र मालू भवन में तेरापंथ सभा, महिला मंडल और अणुव्रत समिति सहित विभिन्न संस्थाओं ने उनका सम्मान किया।

यह पहली बार है जब श्रीडूंगरगढ़ जैन समाज की किसी महिला ने राजनीति के क्षेत्र में इतना बड़ा पद हासिल किया है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इसे उनकी कार्यक्षमता और सेवा भावना का नतीजा बताया।

सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा और अणुव्रत समिति मंत्री एडवोकेट रणवीर खीची ने संबोधित करते हुए पारख को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पारख बोलीं- ससुर को समर्पित है उपलब्धि

अंजू पारख ने इस उपलब्धि को अपने स्वर्गीय ससुर मदनलाल पारख को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का प्रेरणा-स्रोत वही रहे। पारख ने कहा कि वे समाज और जनसेवा के हर कार्य के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिद्धकरण लूणिया, उपाध्यक्ष दीपमाला डागा, मंत्री प्रदीप पुगलिया, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

महिला मंडल से अध्यक्ष मंजू बोथरा, उपाध्यक्ष मधु झाबक, सहमंत्री कांता बरडिया, कोषाध्यक्ष सुमन पुगलिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अणुव्रत समिति से उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी और मंत्री एडवोकेट रणवीर खीची भी शामिल हुए।

परिवार की ओर से जीवनी देवी पुगलिया ने सम्मान किया। समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
गौरतलब है कि अंजू पारख वर्तमान में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब