Menu
हाइवे पर बड़ा हादसा टला, बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी, कई यात्री घायल  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओ ने गौवंश को लगाया लापसी व गुड़ का भोग  |  वन विभाग की बड़ी कार्यवाही:खेत की रखवाली की आड़ में करता हिरन का शिकार,शातिर शिकारी गिरफ्तार,बंदूक व अवशेष जब्त  |  सेरूणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.46 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित दंत चिकित्सा शिविर में पांचवें दिन उमड़े ग्रामीण, 182 बच्चों सहित 267 लोगों की हुई जांच  | 

27 सितंबर 2025,शनिवार आज माता कात्यायनी की पूजा, देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 सितंबर 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

आज का  पंचांग-27.09.2025

✴️दैनिक गोचर राशिफल सहित✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

भगवान से अगर कुछ मांगना ही है तो क्या मांगें


दैनिक पंचांग विवरण

आज दिनांक……………….. .27.09.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………….. शरद्
मास…………………………………. आश्विन
पक्ष……………………………………. शुक्ला
तिथि…… .पंचमी. अपरा. 12.04 तक / षष्ठी
वार………………………………….. शनिवार
नक्षत्र…. अनुराधा. रात्रि. 1.08* तक / ज्येष्ठा
चंद्रमा…………….. वृश्चिक. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…. प्रीति. रात्रि. 10.45 तक / आयुष्मान
करण………….. बालव. अपरा. 12.04 तक
करण….. कौलव. रात्रि.1.16* तक / तैत्तिल


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची

सूर्योदय…………………. प्रातः 6.23.05 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 6.21.15 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 11.58.10
रात्रिमान………………………….12.02.13
चंद्रोदय………………… 11.03.07 AM पर
चंद्रास्त………………….. 9.35.07 PM पर
राहुकाल..प्रातः 9.23 से 10.52 तक(अशुभ)
यमघंट…. अपरा. 1.52 से 3.22 तक(अशुभ)
गुलिक….. प्रातः 6.23 से 7.53 (शुभे त्याज्य)
अभिजित….. .मध्या.11.58 से 12.46(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है।
दिशाशूल………………………….. . पूर्व दिशा
दोष परिहार….. उड़द का सेवन कर यात्रा करें

🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।

गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄

भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें




✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न ….. कन्या 9°33′ उत्तर फाल्गुनी 4 पी
सूर्य …… कन्या 9°58′ उत्तर फाल्गुनी 4 पी
चन्द्र …………वृश्चिक 7°24′ अनुराधा 2 नी
बुध ^ ……………कन्या 20°35′ हस्त 4 ठ
शुक्र …… सिंह 14°59′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो
मंगल …………….तुला 8°59′ स्वाति 1 रू
बृहस्पति …… मिथुन 27°45′ पुनर्वसु 3 हा
शनि * ……..मीन 3°56′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ……… कुम्भ 23°7′ पूर्वभाद्रपद 1 से
केतु *……. सिंह 23°7′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


शुभ……………… प्रातः 7.53 से 9.23 तक
चंचल………… अपरा. 12.22 से 1.52 तक
लाभ…………… अपरा. 1.52 से 3.22 तक
अमृत……………अपरा. 3.22 से 4.51 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ……..सायं-रात्रि. 6.21 से 7.52 तक
शुभ……………रात्रि. 9.22 से 10.52 तक
अमृत…..रात्रि. 10.52 से 12.22 AM तक
चंचल. रात्रि.12.22 AM से 1.53 AM तक
लाभ…रात्रि. 4.53 AM से 6.23 AM तक


आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….

(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )



🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


11.38 AM तक—-अनुराधा—-2——नी
06.23 PM तक—-अनुराधा—-3——-नू
01.08 PM तक—-अनुराधा—-4——-ने उपरांत रात्रि तक——ज्येष्ठा—–1——नो

राशि वृश्चिक – पाया ताम्र_


आज का दिन


व्रत विशेष…..शरद् नवरात्रि व्रतानुष्ठान् जारी
नवरात्रि क्रम……… पंचम् (स्कंदमाता पूजा)
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष…………………. चातुर्मास जारी
दिन विशेष…………….. विश्व पर्यटन दिवस
पंचक…………………………. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………. आज नहीं है।खगोलीय………….वर्तमान सूर्य नक्षत्र(हस्त)
नक्षत्र वाहन…………….. चातक.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय………. हस्ते रवि. प्रातः 7.07 पर
सर्वा.सि.योग…………………. आज नहीं है।अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………….. प्रातः 7.07 तक
सिद्ध रवियोग. पुनः रात्रि 1.08 से रात्रि पर्यंत


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


आज दिनांक………………… 28.9.2025
तिथि…………. आश्विन शुक्ला षष्ठी रविवार
व्रत विशेष…..शरद् नवरात्रि व्रतानुष्ठान् जारी
नवरात्रि क्रम……… षष्ठम् (कात्यायनी पूजा)
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष…………………..चातुर्मास जारी
दिन विशेष………. शहीद भगत सिंह जयंती
दिन विशेष……………… विश्व रेबीज दिवस
दिन विशेष……………… विश्व समुद्री दिवस
पंचक……………………………आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………. आज नहीं है। खगोलीय……….. .वर्तमान सूर्य नक्षत्र(हस्त)
नक्षत्र वाहन……………. .चातक.वर्षा (श्रेष्ठ)
खगोलीय…. चित्रायां बुध. रात्रि. 11.05 पर
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है। अमृ.सि.योग………………… . आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग….. उदयात् रात्रि. 3.55* तक


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


भगवान से अगर मांगना ही है तो क्या मांगें ?

क्या भगवान हमारे गुलाम हैं? क्या भगवान हमारे सस्ते सौदे के लिए बैठे हैं? हम सभी दिन-रात भगवान से मांगने में ही लगे रहते हैं। हमारी कुछ इच्छा पूरी हो जाती है और कुछ रह जाती है। हम कितने लालची है – 1 किलो मिठाई का डिब्बा लेकर मंदिर जायेंगे और 1 लाख मांगेंगे।

लेकिन संतों ने, महापुरुषों ने हमें सीखाया कि भगवान से क्या माँगा जाये?

श्रीरामचरित मानस में तुलसीदासजी ने नारदजी की कथा का वर्णन करते हुए कहा है कि एक बार नारदजी, विष्णुजी के पास उनका रूप मांगने गए थे। लेकिन नारदजी भगवान से कहते हैं कि—

हे नाथ ! जिस तरह मेरा हित हो, आप वही शीघ्र कीजिए।

बस, भगवान से यही मांगो कि प्रभु जिस तरह से आपके दास का भला हो।

अगर हमें सांसारिक वस्तु की कामना नहीं है तो भगवानसे केवल यही मांगो —

बार बार बर मागउँ
हरषि देहु श्रीरंग।
पद सरोज अनपायनी
भगति सदा सतसंग॥

मैं आपसे बार-बार यही वरदान माँगता हूँ कि मुझे आपके चरणकमलों की अचल भक्ति और आपके भक्तों का सत्संग सदा प्राप्त हो। हे लक्ष्मीपते ! हर्षित होकर मुझे यही दीजिए।

हम भगवान से भगवान की कृपा भी मांग सकते हैं, क्योकि भगवान की कृपा में सब कुछ आ जाता है। कृपा शब्द कहने में छोटा है लेकिन इसमें गहराई बहुत है।

और सबसे बड़ी बात भगवान से और कुछ क्यों मांगे, क्यों ना भगवान से भगवान को ही मांग ले। क्योकि जब भगवान ही हमारे हो जायेंगे तो शेष क्या रह जायेगा? उनका प्रेम, उनकी कृपा निरंतर हम पर बरसती रहे।

सच बात तो ये है कि हमें मांगना ही नहीं आता, क्योंकि भगवान से यदि हम कुछ मांगते हैं तो घाटे का सौदा करते हैं। मान लो आपने भगवान से एक लाख रूपये मांगे और भगवान हमें एक करोड़ रूपये देना चाहते हों तो ? हो गया ना घाटे का सौदा, आप थोड़ा सा सुदामाजी को देखिये। उनके जीवन का दर्शन कीजिये। आप सब समझ जायेंगे।

एक छोटी सी कहानी आती है —

एक बार एक राजा था, वो घूमने के लिए नगर में निकला, रास्ते में उसके कुर्ते का बटन टूट गया। उसने सैनिको को कहा कि तुम लोग जाओ और दर्जी को लेकर आओ।

सैनिक गए और दर्जी को लेकर आये। दर्जी ने कुर्ते का बटन लगा दिया।

अब राजा कहता है कि कितने पैसे हुए?

उसने सोचा की मेरा तो केवल धागा लगा है। कुर्ता भी राजा का है और बटन भी। क्या मांगु राजा से ?

उसने कहा कि महाराज मुझे इसका दाम नहीं चाहिए।

राजा फिर कहता है कि तुम्हे कुछ लेना चाहिए। बताओ कितना दाम हुआ?

अब दर्जी सोचता है कि अगर मैं राजा से 1 रुपैया ले लूंगा तो ठीक रहेगा। फिर वो सोचता है कि नहीं नहीं। अगर मैंने राजा से एक रुपैया लिया तो राजा को लगेगा की मैं सबसे एक रुपैया लेता हूँ। और उस समय एक रुपैया बहुत था।

उसने राजा से कहा -“राजन् ! आप जो भी अपनी इच्छा से देना चाहे दे दीजिये। राजा ने सोचा कि ये तो मेरी प्रतिष्ठा का सवाल है। उसने दर्जी को 10 स्वर्ण मुद्राएं दे दी।

अब जरा सोचिये कहाँ तो एक रुपैया और कहाँ पर 10 सोने की मुद्रा। इसलिए भगवान पे विश्वास रखो। वो हमें जो देंगे अच्छा ही देंगे।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज संभव है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। अगर आप दफ़्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू ज़िंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की ज़रूरत हे। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो) प्र
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। इसका अनुभव कीजिए। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक ख़ूबसूरत बदलाव से गुज़रेगा। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज का दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। दिन को रोमांचक बनाने के लिए क़रीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएँ। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह मुफ़्त भी है और अच्छी एक्सरसाइज़ भी।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक़्त आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज़ देखने को मिल सकता है। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे आपका सारा दिन ख़ुशगवार गुज़रेगा। जीवन की उलझनों का हल आपको खुद ढूंढने की जरुरत है क्योंकि लोग आपको बस सलाह दे सकते हैं और कुछ नहीं।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज का दिन फ़ायदेमन्द साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। घर में और आस-पास छोटे-मोटे बदलाव घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। जीवनसंगी के साथ वक्त बिताने के लिए आज आप ऑफिस से जल्दी निकल सकते हैं लेकिन रास्ते में अत्यधिक जाम की वजह से आप ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना – इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। आज धार्मिक कामों में आप अपना खाली समय बिताने का विचार बना सकते हैं। इस दौरान बेवजह की बहसों में आपको नहीं पड़ना चाहिए। जब आपके पास ज़्यादा खाली समय हो, तो नकारात्मक विचार आपको ज़्यादा परेशान करते हैं। अतः सकारात्मक पुस्तकें पढ़ें, कोई मनोरंजक फ़िल्म देखें या मित्रों के साथ समय व्यतीत करें।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। जिन्दगी आपके अनुसार तभी चल सकती है जब आप सही विचार और सही लोगों की संगति में रहें।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा। आपके घर के लोगों को आज आपके साथ की जरुरत हो सकती है, उनके लिए समय निकालने की कोशिश करें।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त ख़र्च न करें। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। प्यार के नज़रिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल ज़रूर लगता है, लेकिन आप आज महसूस करेंगे कि यह संभव है। बिना अपने करीबी लोगों को बताए किसी ऐसी जगह निवेश न करें जिसके बारे में आप खुद भी नहीं जानते।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। बच्चों की उनसे जुड़े मामलों में मदद करना आवश्यक है। आपके जीवन में प्रेम की बहार आ सकती है; आपको ज़रूरत है तो बस अपने आँख-कान खुले रखने की। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं। आज आप बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करेंगे जिससे आपके बच्चे सारे दिन आपसे चिपके रहेंगे।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। कुछ लोगों के लिए नया रोमांच ताज़गी लाएगा और आपको ख़ुशमिज़ाज रखेगा। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आज के भाग-दौड़ भरे दौर में हम अपने परिवार को कम समय ही दे पाते हैं। लेकिन परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुज़ारने का यह उम्दा मौक़ा है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब