श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 सितंबर 2025
69वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (अंडर-17 व अंडर-19) में भाग लेने के लिए बीकानेर जिले की 24 सदस्यीय छात्रा कबड्डी टीम सोमवार को राउमावि बींझासर से उत्साह के साथ रवाना हुई। प्रतियोगिता 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक शिशु विहार स्कूल, आकोदा (डीडवाना कुचामन) में आयोजित होगी।
इससे पहले जिला स्तरीय मुकाबले राउमावि बींझासर में हुए थे। राज्य स्तर के लिए चयनित 24 (12+12) खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 24 से 28 सितंबर तक आयोजित किया गया। कोच हनुमान प्रसाद गुर्जर, सावित्री खीचड़, नरेन्द्र सिंह और सरोज ने खिलाड़ियों को रणनीति और फिटनेस की विशेष ट्रेनिंग दी।
टीम को रवाना करते समय संस्था प्रधान मदनलाल शर्मा, प्रेमसिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल जाखड़, सहीराम तावणिया सहित गणमान्य नागरिकों और विद्यालय स्टाफ ने तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि बीकानेर टीम पिछले दो वर्षों से लगातार राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतती आ रही है। इस बार भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
दोनो दल इस प्रकार है
छैलूदान चारण (दलाधिपति), गोरीशंकर जोशी (दल नायक), भगवान गोदारा (दलनायक), हनुमान प्रसाद गुर्जर (कोच), नरेन्द्र सिंह (कोच), सावित्री खीचड़ (दलप्रभारी), सरोज(दल प्रभारी)
टीम 17 वर्ष :- आईना सायच (कप्तान) ,भूमिका लेघा, गायत्री सायच,रविना जाखड़,रक्षा जाखड़,सुमन कूकणा,सिया सारण,गुड्डी,सम्पति ,द्रोपती जाखड़ ,डाली गोदारा,ममता कस्वां
टीम 19 वर्ष:- चेना जाखड़ (कप्तान),मोनिका छरंग,ममता जाखड़,गुंजन जाखड़,रामकिन्या सायच ,ज्योति सियाग,सुमन स्वामी,पूजा स्वामी ,रुकमा गोदारा,मीरा दुगेसर ,डाली गोदारा ,संजू सिद्ध











