Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  10 मार्च 2026,मंगलवार आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सीए बनने पर परिवारजनों ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में की गौसेवा  |  बाना की अगुवाई में आईएएस सुनील सिद्ध का फूल-माला व साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  | 

गांव कोटासर में भरा मां शक्ति दादी का मेला उमड़ा जनसैलाब,हुआ भव्य जागरण

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 सितंबर 2025

कोटासर में आज शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को मां शक्ति दादी का भरा मेला पुजारी परिवार की तरफ से माता का  विशेष श्रृंगार किया गया सुबह पूजा अर्चना के बाद दिव्या आरती के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने भक्ति दादी के जयकारे लगाए ततपश्चात माता को लापसी भंडारा का भोग लगाकर महाप्रसाद वितरित किया गया। पूर्व संध्या पर भव्य जागरण का आयोजन हुआ जिसमे गायक कलाकार बजरंग लाल जोशी गंगा शहर ने दी भजनों की प्रस्तुतियां दी। मेला कमेटी के प्रबंधक महावीर प्रसाद जोशी ने बताया कांगला जोशी परिवार की आराध्य देवी है प्रतिवर्ष मां शक्ति दादी का मेला लगता है जिसमें बड़ी  सँख्या में श्रद्धालु दूर दराज से आते हैं। अरनियावाली हरियाणा, सिरसा, पीलीबंगा, रावतसर, रेड़ी तारानगर, गंगा शहर बीकानेर, सहजरासर, नोखा, देशनोक, दुलचासर, रानासर सहित कई अनेक गांवो  से श्रद्धालु  पहुंचते है। जोशी परिवार के युवा कार्यकर्ताओं ने  मेले की व्यवस्था संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब