Menu
सुबह की देश  और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बिग ब्रेकिंग- श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप मचा करवाया परिसर खाली  |  5 मार्च 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  | 

सुबोध शिक्षण संस्थान रीड़ी ने गांधी व शास्त्री जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान, विधार्थियों को दी अहिंसा के मार्ग के पर चलने की सीख

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 अक्टूबर 2025

क्षेत्र के गांव रीड़ी में आज महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर सेवा कार्यो में श्रमदान कर मनाई। विधालय परिसर में सर्वप्रथम  गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गांधी जी व शास्त्री के वेश भूषा धारण किए। जो मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। ततपश्चात विद्यालय परिसर में पधारे हुए अतिथियों व ग्रमीणों ने गांधी जी व शास्त्री जी को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा अतिथियों ने बच्चों को गांधी जी के बताए सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख दी। विद्यालय परिवार द्वारा आज गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें विद्यार्थियों ने अस्पताल परिसर, वीर बिग्गा जी मन्दिर,हरीराम बाबा मंदिर,तथा गांवो के मुख्य सार्वजनिक स्थलों व विद्यालय परिसर के आस-पास की गलियों में सफाई कर पूरे गांव में  स्वच्छता का संदेश दिया। संस्थान के निदेशक सुमेर सिंह और प्रधानाध्यापक सांवरमल शर्मा ने बच्चों को अपने दैनिक  जीवन मे स्वच्छता अपनाने व अपने आस-पास स्वच्छता रखने गंदगी नही फैलाने,नशे से दूर रहने सहित सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में मदनलाल शर्मा तुलछाराम, आदूराम शर्मा, पेमाराम जाखड़,भंवरलाल जाखड़,नरसीराम शर्मा, रामप्रताप बलिहारा संस्थान के शिक्षकगण रामनिवास, गोरधन राम, योगेश, हड़मानाराम, राजूराम अली शेर सहित बड़ी संख्या में  गणमान्य नागरिक व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब