श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 अक्टूबर 2025
ब्राइट फ्यूचर स्कूल में अणुव्रत प्रेरणा दिवस एवं अणुव्रत गीत महासंगान दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण गीत से हुई जिसे प्रदीप पुगलिया व चमन श्रीमाल ने प्रस्तुत किया।
स्कूल प्रिंसिपल पार्वती शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं अणुव्रत के बारे में बताया साध्वी श्रेयसप्रभा जी ने अणुव्रत के महत्व पर प्रकाश डाला वही साध्वी कामलविभ जी ने एक कहानी के माध्यम से अणुव्रत को जीवन के कैसे अपनाएं समझाया महिला मंडल से मधु झाबक ने अणुव्रत की शुरुआत और आचार्य तुलसी के योगदान पर जानकारी दी। विद्यार्थीयों ने अणुव्रत आंदोलन के आदर्शों तथा महासंघ की एकता को याद करते हुए संकल्प लिया कि वे अहिंसा, सदाचार और नशामुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
वक्ताओं ने कहा कि –“अनुव्रत आंदोलन केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है। वहीं महासंघ समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।”इस अवसर पर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सुमति पारख, मंत्री एडवोकेट रणवीर खींची, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद शर्मा,अशोक झाबक, कार्यकारणी सदस्य विशाल स्वामी, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। तेरापंथी सभा से मंत्री प्रदीप पुगलिया,महिला मंडल से उपाध्यक्ष मधु झाबक, तेरापंथ युवक परिषद और अन्य संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल हुए। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार ज्ञापित किया।













