Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में नकली खाद-बीज पर बड़ी कार्रवाई, जयपुर से आई टीम ने मारा छापा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 अक्टूबर 2025

प्रदेशभर में नकली खाद और बीज की सप्लाई पर नकेल कसने के लिए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा लगातार छापेमारी अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में बीकानेर संभाग में भी कई जगह दबिश देकर हजारों बैग नकली डीएपी जब्त किए जा चुके हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की कृषि मंडी में जयपुर से आई टीम ने एक दुकान पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, इस दुकान को लेकर लगातार नकली खाद, बीज और यूरिया बेचने की शिकायतें मिल रही थीं।टीम ने मौके पर छापा मारकर दुकान की जांच शुरू की और संदिग्ध खाद-बीज के सैंपल लिए। कार्रवाई में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के ओएसडी एवं जोइंट डायरेक्टर के.के. मंगल, सहायक निदेशक रघुवर दयाल, कृषि अधिकारी महेंद्र विश्नोई, गिरीराज चारण, मेघराज बंजारा और सहायक निदेशक मुकेश गहलोत सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। माना जा रहा है कि यहां से बड़ी मात्रा में किसानों को नकली खाद-बीज की सप्लाई की जा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब