श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 अक्टूबर 2025
ग्राम पंचायत मिंगसरिया में लंबे समय से चली आ रही बिजली के लोड की समस्या का मुद्दा ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत के समक्ष रखा था। इस पर तुरत कार्रवाही करते हुए विधायक लोड वितरण को सही करने के लिए मिंगसरिया नोसरिया को 5अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश तुरंत अधिकारियों को दिए थे जिसके तहत आज गांव मिंगसरिया,नोसरिया में 5 ट्रांसफार्मर लगाए गए है जिससे अब लोड का वितरण समान रूप से हो सकेगा
ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।
मोमासर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश मोट ने बताया कि गांव गांव,ढाणी ढाणी तक बिजली सुधार अभियान ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में चल रहा है
ग्रामीणों ने विधायक एवं एईएन ,जेईएन सहित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया इस दौरान संदीप सिंह मिंगसरिया, नेमाराम प्रजापत, मदन सिंह, दुलाराम प्रजापत,दलीप सिंह, सोपाल सिंह,सहीराम ,तिलोक दास स्वामी,नारायण राम नायक,भूरा राम मेघवाल,गंगा राम प्रजापत,लिछमण सिंह, लाइन मेन जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।












