श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 अक्टूबर 2025
श्री डूंगरगढ़/आज मौसम विभाग द्वारा भारी बरसात की संभावना जताई गई है।मौसम ने भूमिपुत्रों की धड़कन बढ़ा दी है।मौसम को देखते हुए फसलों को नुकसान की प्रबल संभावना बढ़ गई है।किसान खेतों में फसल कटाई में लगे हुए है ऐसे में बरसात से फसलों को नुकसान हो सकता है।सबसे ज्यादा मोठ,मूंग की फसल को नुकसान की आशंका खड़ी हो गई है।किसानों ने बताया कि कई महीनों की दिन रात मेहनत के बाद फसलें पक कर तैयार हुई थीं अब मौसम बेरी बन गया है।कई गांवों में हुई तेज बरसात के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।श्री डूंगरगढ़ अंचल में भी कई गांवों में बरसात से मोठ की फसल को नुकसान पहुंचा हैअधिकांश किसानों की आधी फसल की भी कटाई नहीं हो पाई ऐसे में फसलों को ओर अधिक नुकसान की प्रबल संभावना बन गई है।सातलेरा गांव के किसान लिखमाराम ने बताया कि इस बरसात से फसलों को भारी नुकसान होगा ।मंगलवार तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।आसपास के क्षेत्र डेलवा, लोढेरा, मणकरासर, बीरमसर, समंदसर, पूनरासर, धीरदेसर चोटियान, ऊपनी, बिग्गा की रोही में देर रात तेज बरसात हुई। श्रीडूंगरगढ़, तोलियासर में तेज बरसात हो रही है। रुनिया बड़ा बास,खारड़ा में दस से पंद्रह अंगुल बरसात के समाचार मिले हैं।तेज बरसात ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।










