Menu
जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  जिला कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, गर्मियों से पहले पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश  |  पीएम श्री राउमावि में 11 श्रवण बाधित बच्चों दिए लाखों रूपये के यंत्र,मिलेगी सुनने की क्षमता  |  दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप: पति सहित ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज  | 

संघ का शताब्दी वर्ष :बाना में संघ का विजयदशमी उत्सव प्रथम बार हुआ पथ संचलन

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पुंदलसर मंडल (बाना, पुंदलसर, सालासर, ऊपनी) का विजयदशमी उत्सव आज बाना ग्राम में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पथ संचलन से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने संघ की पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए गांव की सड़कों पर परेड निकाली।

दौरान संघ का घोष लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। ग्रामवासियों ने भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। संचलन के बाद विजयदशमी उत्सव और शस्त्र पूजन आयोजित किया गया।

मुख्य बौद्धिक वक्ता त्रिखंड प्रचारक सुरेश कुमार ने संघ की शताब्दी वर्ष यात्रा, स्थापना उद्देश्य, पंच प्रण और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया।

विशेष है कि बाना ग्राम में यह प्रथम बार संघ का पथ संचलन हुआ। अगले दिनों तोलियासर, इंदपालसर, धर्मास मंडल और श्रीडूंगरगढ़ नगर में भी पथ संचलन और विजयदशमी उत्सव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब